Hindi News

IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 19 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी 

Published:
उत्तराखंड में कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नया पदभार सौंपा गया है। तबादले का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 19 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी 

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। नगर निगम आयुक्त, निदेशक और डीएम समेत कई पदों के प्रभात में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने जारी किया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं विकास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को सचिव उच्च शिक्षा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ रंजीत कुमार सिंह को सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है। नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून पद पर आलोक कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है।

बागेश्वर और देहरादून के DM बदले गए

सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून को स्थानांतरित करके नियोजन सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष चौहान को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, खेल, युवा कल्याण पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। बागेश्वर जिलाधिकारी पद पर अपूर्वा पांडे को नियुक्त किया गया है। बागेश्वर डीएम पद पर कार्यरत आकांक्षा कोण्डे को स्थानांतरित करके निदेशक, विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन पद पर नियुक्त किया गया है। डिप्टी सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल युवा कल्याण विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप तिवारी को मिशन निदेशक, NHM और एमडी जीएमवीएन पद पर नियुक्त किया गया है। नमानी बंसल को अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा पद पर पदस्थ किया गया है। अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, PMGSY पद पद तैनात किया गया है। आनंद स्वरूप को आयुक्त, गढ़वाल मंडल, पौढ़ी पद पर पदस्थ किया गया है।

उत्तराखंड आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews