पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा भी मई में सावधि जमा (FD) के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में शामिल हो चुका है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 16 मई से लागू कर दिए हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नई दरें 23 मई से लागू की गई है।
सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7% रिटर्न मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 4% से लेकर 7.05% ब्याज बैंक दे रहा है।
3 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर बैंक न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 6.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।
इस स्पेशल स्कीम पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर ऑफर कर रहा है। इसमें 444 दिन के टेन्योर पर 6.45% ब्याज बैंक दे रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल के आयु वर्ग के लोगों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक दे रहा है। 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों 0.55% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक के टेन्योर पर बैंक 6.30% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 3 साल तक का निवेश करने पर 6.25% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 से लेकर 90 दिन- 5%
- 91 से लेकर 180 दिन- 5%
- 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
- 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 400 दिन तक- 6.25%
- 400 दिन से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.30%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
- 10 साल से अधिक- 5.50%






