मई में डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट में वृद्धि की गई है। नए रेट 19 मई से प्रभावी हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8.11% ब्याज ऑफर कर रहा है। पहले अधिकतम ब्याज दर 7.77% था।
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कुछ टेन्योर को छोड़कर 181 दिन या इससे अधिक के मैच्योरिटी स्लैब पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश एफडी में कर सकते हैं।
इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा ब्याज
सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 370 दिन से लेकर 380 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सभी नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 8.11% ब्याज दे रहा है। 2 साल 6 महीने के टेन्योर पर 8% ब्याज बैंक दे रहा है। दोनों टेन्योर के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता। इससे पहले पहले 3 साल से लेकर 5 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक अधिकतम ब्याज (7.77%) ऑफर करता था।
इन एफडी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 8% तक ब्याज
366 दिन से लेकर 369 दिन, 381 दिन से लेकर 2 साल 6 महीने से कम और 2 साल 6 महीने से लेकर 3 साल तक इन तीनों टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि सामान्य नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 271 दिन से लेकर 365 दिन के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज बैंक दे रहा है। 181 दिन से लेकर और 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर भी वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।
टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 60 दिन- 4.25%
- 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
- 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5%
- 121 तीन से लेकर 180 दिन- 6%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
- 271 दिन से लेकर 365 दिन- 7%
- 366 दिन से लेकर 369 दिन- 7.50%
- 370 दिन से लेकर 380 दिन- 8.11%
- 371 दिन से लेकर 2 साल 6 महीने से कम- 7.50%
- 2 साल 6 महीने- 8%
- 2 साल 6 महीने से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
- 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.77%
- 5 साल- 7.77%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%






