उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स को निकालने का अभियान जारी है। सोमवार को ऑडिन कोल बेस से 29 और कालिंदी पास बेस से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस तरह दोनों जगहों से 40 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है।
ऑडिन कोल से निकाले गए 29 ट्रैकर्स को हर्षिल लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया और वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें
1दिल्ली से लौटते ही स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
2उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे सभी 29 ट्रैकर्स का हेली रेस्क्यू, CM धामी ने कहा- हर पर्यटक को सुरक्षित घर तक पहुंचाएं
3चारधाम से हटाया गया 798 टन कचरा, प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धाम पर धामी सरकार का फोकस
4रेस्क्यू से रिस्पॉन्स तक और मजबूत होगी SDRF उत्तराखंड, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
कालिंदी पास में रेस्क्यू जारी
ऑडिन कोल में 29 लोगों को निकालने के बाद कालिंदी पास से भी 11 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बाकी लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है।
उत्तरकाशी कलेक्टर प्रशांत आर्य ने शाम को स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा के रास्तों पर यातायात और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं का भी अपडेट लिया।