कांग्रेस विधायक ने अपनी दबंगई के चलते सैंकड़ों मज़दूरों की जान खतरे में डाली

कांग्रेस विधायक ने अपनी दबंगई के चलते सैंकड़ों मज़दूरों की जान खतरे में डाली

विदिशा । ममता पान्डेय। जहां पूरा देश कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते घरों में कैद हैं और संक्रमण से बचने के लिए तरह हर तरह की सावधानी बरत रहा है, वहीं विदिशा में कांग्रेस विधायक अपनी दबंगई के चलते कई लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव इस लॉकडाउन में भी अपने वेयर हाउस का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। यहां 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं और संक्रमण से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किए हैं। जाहिर है निर्माण कार्य में न सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना संभव है न ही इन्हें की मास्क या सेनेटाइज़र दिया गया है। और ये सारा काम प्रशासन की नाक के नीचे जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर चल रह है।

इस मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और मीडिया से बात करने से भी बच रहा है। जानकारी के मुताबिक वेयरहाउस को गेहूं उपार्जन के लिए भी चयनित कर लिया गया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब वेयरहाउस निर्माणाधीन हैं तब कैसे इसका अधिग्रहण किया जा सकता है। कुल मिलाकर जहां दूसरे जनप्रतिनिधि लॉकडाउन के लिए लोगों को सचेत कर रहे हैं तो वहीं ये विधायक सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए कई लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews