Video : सलमान खान से बड़ा हीरो साबित हुआ CISF अफसर, एयरपोर्ट पर रोका

Video : सलमान खान से बड़ा हीरो साबित हुआ CISF अफसर, एयरपोर्ट पर रोका

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हमारे यहां सेलिब्रिटिज को लेकर दीवानगी का आलम ये है कि कहीं लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने लगते हैं तो कहीं उनका मंदिर ही बना डालते हैं। स्टारडम और वीआईपी ट्रीटमेंट इतना कि इनके लिए अक्सर नियम कायदे भी लचीले हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में सलमान खान के साथ जो वाकया हुआ, वो इन दिनों चर्चाओं में है।

Aishwarya Rai : शूटिंग के सिलसिले में बेटी आराध्या के साथ दतिया पहुंचीं ऐश्वर्या राय, ओरछा रवाना

दरअसल सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग के लिए रशिया जा रहे थे। सलमान खान और कैटरीना कैफ इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं और दोनों ही रशिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सलमान जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो बड़ी तादाद में फैन्स और फोटोग्राफर उनके आसपास इकट्ठा हो गए। जहां फोटोग्राफर उनसे पोज़ देने के लिए रिक्वेस्ट करने लगे वहीं उनके फैन उनकी एक झलक पाना चाहते थे। इसी दौरान जब सलमान एंट्री गेट पर पहुंचे तो एक सीआईएसएफ ऑफिसर ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए रोक लिया। उन्होने सलमान से आइडेंटिफिकेशन वेरिफिकेशन के लिए कहा और हाथों से भीड़ को भी पीछे हटने के लिए इशारा किया। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें बेशक सुपरस्टार सलमान खान है, लेकिन इसका हीरो वो CISF जवान है, जिसकी अब हर जगह तारीफ हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews