20 रूपये की मैगी के लिए चुकाने पड़े 193 रूपये, महिला ने शेयर किया बिल

20 रूपये की मैगी के लिए चुकाने पड़े 193 रूपये, महिला ने शेयर किया बिल

Maggi for Rs 193 at the airport : मैगी..ये एक ऐसी चीज है जो अब लगभग हर घर में मिल जाती है। इसका स्वाद अब भारतीयों की ज़बान पर चढ़ चुका है और यही वजह है कि आपको बाजार में सैंकड़ों तरह की मैगी मिल जाएगी। और सबसे अच्छी बात ये है कि ये जेब पर भी भारी नहीं पड़ती। आम तौर पर 15 रुपये से मैगी का पैकेट शुरु हो जाता है और फिर इसकी कीमत अलग अलग फ्लेवर और क्वांटिटी के साथ बढ़ती जाती है। इसीलिए अगर आप कहीं बाहर निकले हैं और भूख लगी है तो मैगी स्वादिष्ट होने के साथ सस्ता विकल्प भी है।

यही कारण है कि अब आपको समंदर किनारे से लेकर पहाड़ों तक में मैगी सरलता से मिल जाती है। इसने अपनी इतनी पैठ बना ली है कि सड़क किनारे किसी स्टॉल से लेकर बड़े रेस्तरां तक हर जगह मौजूद है। अच्छी बात ये कि आप मैगी की फरमाइश कीजिए और कुछ ही मिनटों में गर्मागर्म प्लेट हाजिर। 20 रूपये प्लेट से लेकर 40-50 रूपये तक में हर तरह के मैगी नूडल्स मिल जाते हैं। लेकिन अगर किसी को एक प्लेस सिंपल मसाला मैगी के लिए 193 रूपये देने पड़े तो यकीनन ये एक चर्चा करने वाली बात होगी। और सोशल मीडिया पर अब इसकी चर्चा भी हो रही है।

दरअसल ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसे सेजल सूद (@SejalSud) नाम की यूजर ने शेयर किया है। उन्होने बताया कि वो एयरपोर्ट पर थीं और वहां एक प्लेट मसाला मैगी के लिए उन्हें जीएसटी के साथ 193 रूपये चुकाने पड़े। जबकि इसकी कीमत आम तौर पर 20 से 30 रूपये होती है। उन्होने लिखा है कि ‘मैंने अभी एयरपोर्ट पर ₹193 में मैगी खरीदी। और मुझे नहीं पता कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं, कोई मैगी जैसी चीज़ इतनी ऊंची कीमत पर क्यों बेचेगा।’ इस पोस्ट को अब तक 2.2 मिलियन लोग देख चुके हैं और लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जाहिर तौर पर एयरपोर्ट पर वस्तुएं काफी महंगी मिलती है, लेकिन किसी भी चीज का महंगा होना एक अनुपात में ही समझ आता है। अब मैगी नूडल्स की इन अनाप शनाप कीमत को लेकर काफी लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews