
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अभी तक आपने India’s got talent खूब देखा होगा, लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं India’s GOAT Talent। इस वीडियो को देखकर हमें यकीन हो जाएगा कि जानवरों में भी अच्छा खासा दिमाग होता है और वो उसका बखूबी इस्तेमाल भी करते हैं।
माधुरी दीक्षित ने सुनाई ‘अजीब दास्तां’, रेट्रो लुक में दिखीं स्टनिंग
ये वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पेड़ से एक भैंस बंधी हुई है और पास में एक बकरी खड़ी है। अचानक बकरी कूदकर भैंस की पीठ पर चढ़ जाती है और फिर दो पैर पेड़ पर टिकाकर आराम से पत्तियां खाने लगती है। इस दौरान भैंस काफी शांत खड़ी रहती है और बकरी मजे से पत्तियां खाती रहती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई बकरी की इस जुगाड़ तकनीक की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
India's GOAT talent 😂😂☺️☺️😊 pic.twitter.com/AzUxqV0rSE
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) August 4, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

