पनीर बनाने के लिए उसपर बैठ गया शख्स, तस्वीर देखकर पकड़ लेंगे अपना सिर

Man sitting on cheese

पनीर..जिसे शाकाहारियों की सबसे खास और पसंदीदा डिश माना जाता है। कोई त्यौहार हो, मेहमान आ रहे हों, किसी का जन्मदिन हो या फिर कोई और सेलिब्रेशन..पनीर सबसे पहला विकल्प होता है। खाने की थाली में पनीर की सब्जी वीआईपी कैटेगरी में शुमार होती है। अच्छी बात ये कि इससे ढेर सारी चीजें बनाई जा सकती हैं।

पनीर बनाने का अजीबोगरीब तरीका

यूं तो हम अक्सर ही बाजार से पनीर ले आते हैं। हालांकि कई लोग इसे घर में भी बना लेते हैं लेकिन दूध फाड़ना फिर उसे छानकर रखना, इस प्रक्रिया से बचने के लिए रेडीमेड पनीर ले आना सबसे आसान है। ये कई बड़ी कंपनियों द्वारा भी बनाया जाता है और स्थानीय दुकानदार भी बनाते हैं। लोग अपनी अपनी पसंद के हिसाब से दुकानों से ले आते हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि आप जहां से पनीर लेकर आते हैं, वहां हाइजीन नहीं है, तो शायद फिर उस जगह से खरीदना बंद कर दें। ये बात पनीर ही नहीं, किसी भी खाद्य पदार्थ पर लागू होती है।

देखकर पड़ जाएंगे हैरत में

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें पनीर बनाने के लिए एक शख्स ने जो तकनीक आजमाई है, वो देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा। इस तस्वीर में हम देख सकते हैं कि परात में पनीर के कुछ गठ्ठर रखे हैं और एक व्यक्ति उनपर बैठा हुआ है। लुंगी पहना हुआ ये शख्स पनीर के ढेर पर बैठा है और उसके भार से पानी निकलकर दूसरी थाली में गिर रहा है। पनीर बनाने के लिए उसे किसी भारी वस्तु से दबाकर रखना होता है। लेकिन इसके लिए कोई व्यक्ति की उसपर बैठ जाएगा, ये अब तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ये तस्वीर Azhar Jafri के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है और इसपर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। जाहिर सी बात है इसे देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है। आजकल वैसे भी खाने पीने की वस्तुओं में मिलावट आम है, ऐसे में अगर इस तरह की तस्वीरें सामने आ जाएं तो बाजार की चीजों से और भरोसा उठ जाता है। इसलिए हम भी यही सलाह देंगे कि कोई भी सामान लेने से पहले ये जरुर सुनिश्चित कर लें कि वो हाइजीनिक हो और स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार से नुकदानदेह न हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews