शाहरुख खान ने आलिया भट्ट से मांगा काम, कहा- “हमेशा टाइम पर आऊंगा””

Alia Bhatt

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एफर्टलैस और दमदार एक्टिंग के बल पर खास मुकाम बना चुकी हैं, वहीं अब उन्होने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलकर नई पारी की शुरूआत की है। उनके प्रोडक्सन हाउस की पहली फिल्म डार्लिंग्स की शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी डानकारी उन्होने खुद ट्वीट पर शेयर की। इस ट्वीट पर आलिया को सैकड़ों रिस्पॉंस आ रहे हैं लेकिन सबसे मजेदार कमेंट किया है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने।

Ujjain : अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन को उपहार में दी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 8 वचन लिए

शाहरूख खान ने अपने अलग स्टाइल में आलिया भट्ट को गुडलक विश करते हुए लिखा है कि “प्लीज मुझे अपने प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म में काम दें। मैं वादा करता हूं कि शूट पर हमेशा टाइम से आऊंगा।” शाहरूख खान के इस ट्वीट ने आलिया की खुशी में चार चांद लगा दिए होंगे, ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। बता दें कि  इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा नजर आएंगे। आलिया के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews