स्टूडेंट ने टीचर को किया मैसेज, कहा- ‘आगे कभी भी अपने छात्रों के साथ ऐसा मत करना’

स्टूडेंट ने टीचर को किया मैसेज, कहा- ‘आगे कभी भी अपने छात्रों के साथ ऐसा मत करना’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं कभी भी किसी का अपमान या उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। खासकर यदि कोई शिक्षक है तो उसे अपने विद्यार्थियों के साथ अतिरिक्त उदारता से पेश आना चाहिए। कमजोर छात्रों पर थोड़ा और अधिक समय और ध्यान देना चाहिए। लेकिन ऐसा अक्सर होता नहीं है और कभी कभी उसके नतीजे उलट भी निकल सकते हैं।

Bank Jobs 2022: एसबीआई, BOI समेत देश के 12 बैंकों में कुल 38147 पद खाली, जानें डीटेल

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक स्टूडेंट ने अपनी दो साल पुरानी टीचर को वाट्सअप मैसेज किया है। ये किसी आशा मैडम को संबोधित है। इसें छात्र ने लिखा है कि ‘मैं 2019-20 बैच में आपका दसवीं का विद्यार्थी रहा हूं। आपने मुझे कहा था कि मैं कभी पास नहीं हो सकता। इसी के साथ आपने मेरे मनोबल को तोड़ने की हरसंभव कोशिश की थी। लेकिन आज मैंने अपनीन 12वीं की परीक्षा अच्छें अंकों के साथ पास की है और उसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है जिसमें मैं हमेशा जाना चाहता था। ये शुक्रिया का मैसेज नहीं है, बल्कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि लोगों के प्रति दयालु रहिये, खासकर उन छात्रों के प्रति जिन्हें आपकी मदद की जरूरत है।’ इस मैसेज से समझ में आता है कि इस छात्र को उसकी टीचर ने किस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया होगा। हमें इससे संदेश मिलता है कि कभी भी किसी के भी साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमारे किए का परिणाम अंतत: हमारे ही पास लौटकर आता है।

https://twitter.com/hasmathaysha3/status/1550410781983854592?s=20&t=b4IOZa4rB2o1bukDtB58eA

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews