साइकिल बनाम ट्रेडमिल, आप चलेंगे तो साइकिल चलेगी

साइकिल बनाम ट्रेडमिल, आप चलेंगे तो साइकिल चलेगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। साइकिल चलाना सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। आपने अब तक कई तरह की साइकिल (cycle) देखी होगी। रोजमर्रा कि लिए अलग साइकिल, एक्सरसाइज, रेसिंग और हिल्स के लिए अलग। लेकिन आज जो साइकिल हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो शायद ही आपने कभी देखी क्या सोची भी हो।

MP : भोपाल के हमीदिया अस्पताल से रोबोटिक सर्जरी की होगी शुरुआत, नी एंड हिप रिप्लेसमेंट का होगा इलाज

घरों में एक्सरसाइज के लिए साइकिल और ट्रेडमिल..ये दोनों सबसे कॉमन चीजें हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर दोनों एक साथ मिल जाए तो किस तरह का कॉम्बिनेशन बनेगा। आज हम आपरो यही दिखाने जा रहे हैं। इसमें एक अनोखी साइकिल है जिसमें पैडल की जगह खड़े रहने का स्पेस है और वो स्पेस दरअसल ट्रेडमिल है। इस साइकिल को देखकर फिटनेस को लेकर जागरूक लोग जरुर वाह कर उठेंगे।

ये साइकिल तभी चलती है जब उसपर सवार शख्स इस ट्रेडमिल पर चलता है। जैसे ही आप ट्रेडमिल पर वॉक शुरु करते हैं, साइकिल चलने लगती है। साइकिल की रफ्तार भी आपके चलने की गति से तय होती है। यूं तो साइकिल चलाना अपने आप में एक्सरसाइज है। लेकिन यहां को टू इन वन काम हो रहा है। इस साइकिल पर आपकी वॉक भी हो रही है और आप अपने गंतव्य तक भी पहुंच रहे हैं। इसकी डिजाइन करने वाले के दिमाग की दाद देनी होगी, क्योंकि ये साइकिल फिटनेस के लिए एक कदम आगे की सोच है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews