दुर्गा पूजा में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

दुर्गा पूजा में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

कोलकाता,डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की टीएमसी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो दुर्गा पूजा के समय निकाले गए जुलूस में सड़क पर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। सांसद ने खुद ही ट्विटर पर अपना यह वीडियो साझा किया है।

वीडियो शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा कि महापंचमी के कुछ खूबसूरत पल। इस वीडियो में महुआ बंगाली लोकगीतों पर अन्य महिलाओं के साथ नाचते गाते दिखाई दे रही हैं। कोलकाता में दुर्गा पूजा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है और यह वीडियो उसी का है। इस समारोह के दौरान महुआ ने ना सिर्फ डांस किया बल्कि वह लोकगीत गाती भी दिखाई दी।

नौ दिनों की नवरात्रि में महापंचमी के दिन स्कंदमाता का पूजन अर्चन किया जाता है। कोलकाता में दुर्गा पूजा बड़े ही भव्य तरीके से की जाती है। इस दुर्गा पूजा को देखने के लिए देशभर से लोग कोलकाता में बने दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने के लिए पहुंच चुके हैं। यहां पर स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए हुए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

Must Read- MP News : निमीबिया से आई आशा हुई गर्भवती, कूनो में जल्द बढ़ेगा चीतों का कुनबा

कोरोना की वजह से पिछले 2 साल ज्यादा बड़े आयोजन नहीं किए गए हैं। सामान्य हुए हालातों के चलते कोलकाता में कई जगह पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार कर आयोजन रखे गए हैं। वैसे तो नवरात्रि के तीसरे दिन से ही यहां पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन पंचमी की रात से जैसे यहां जनसैलाब उमड़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस भी सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़क के दोनों और 10-10 फिट लकड़ी से घेरकर गलियारे बनाए गए हैं। जिससे निकलकर लोग दुर्गा पंडालों में पहुंचेंगे और इन्हीं से बाहर हो जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews