Video : ज्यादा होशियारी पड़ सकती है भारी, ड्रिल मशीन से भुट्टा खाने का ये हुआ नतीजा

Video :  ज्यादा होशियारी पड़ सकती है भारी, ड्रिल मशीन से भुट्टा खाने का ये हुआ नतीजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कभी कभी ज्यादा होशियारी भारी पड़ जाती है। कहा भी जाता है कि अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आपके पास ज्यादा दिमाग है तो उसे किसी सही जगह लगाइये। अगर आपके दिमाग में बार बार कोई फितूर सवार होता है तो ये घातक भी हो सकता है।

Video : बच्ची कर रही थी पापा की नकल, शेविंग करने की कोशिश में हुआ ये हाल

आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जो पहली नजर में तो आपको हंसाएगा। लेकिन यहां ये सोचने पर भी मजबूर करेगा कि आखिर जीवन में उलजलूल काम करना ही क्यों। इसमें हमें एक शख्स दिखाई दे रहा है। उसने एक ड्रिल मशीन पर भुट्टा फंसाया है। वो इसमें ये बताने की कोशिश कर रहा है कि इससे भुट्टा खाने में मेहनत का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

जैसे ही वो युवक ड्रिल मशीन को चालू करता है और भुट्टा खाने के लिए मुंह में लेकर जाता है, उसकी हालत खराब हो जाती है। दरअसल ड्रिल मशीन इतने वेग से चल रही थी कि भुट्टे के दाने होने की बजाय उसके प्रेशर से युवक के दांत टूट गए। वो कुछ समझ पाता इससे पहले उसके आगे के तीन चार दांत उखड़ चुके थे। इसके बाद वो मदद के लिए पुकारता रह जाता है। उसे कुछ समझ ही नहीं आता कि आखिर उसका एक्सपेरिमेंट फेल कैसे हो गया और उसका इतना उल्टा असर कैसे हुआ। ये वीडियो देखने के बाद हम भी यही सलाह देंगे कि बिना परिणाम के बारे में सोचे कुछ भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जो इतना खतरनाक हो।

https://twitter.com/whylivelonger/status/1554761314807193600?s=20&t=Ow-JSI3Lt-4yuh0g2oBxQw

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews