Video : बिल्ली ने पकड़ी कलर पेंसिल, एक्सप्रेशंस देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Video : बिल्ली ने पकड़ी कलर पेंसिल, एक्सप्रेशंस देखकर हो जाएंगे लोटपोट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर अक्सर इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन्हें देखकर लगता है कि इंसान और जानवर एक बहुत की लविंग और केयरिंग रिलेशन शेयर करते हैं और जानवरों को भी प्यार करना और जताना आता है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक क्यूट वीडियो लेकर आए हैं।

पापा ने किया बेटी की गुड़िया के कपड़ों को प्रेस, देखिये क्यूट Video

इस वीडियो में एक प्यारी सी छोटी बच्ची है और उसी की तरह प्यारी एक बिल्ली। बच्ची के सामने एक कलर बुक है जिसमें छोटी छोटी इमेज है कलरिंग के लिए। लेकिन यहां बच्ची ने कलर पेंसिल अपनी बिल्ली के पंजों में फंसा दी है और उसका हाथ पकड़कर कलर करवा रही है।  हालांकि बिल्ली का मन नहीं है कलर करने का, लेकिन बच्ची की जिद के आगे उसकी एक नहीं चल रही है। इस वीडियो में इस समय बिल्ली के क्यूट एक्सप्रेशंस देखते ही बनते हैं और उसे देखकर हंसी से लोटपोट भी हो जाएंगे।

ये वीडियो ट्विटर पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं 162.5 हजार यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। इसपर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई कह कहा है कि ‘बिल्ली को देखकर लगता है वो अगले जन्म में इस बात का बदला लेगी’ वहीं किसी ने लिखा है ‘बिल्ली को बिल्कुल मजा नहीं आ रहा है’ वहीं एक ने लिखा है कि ‘बिल्ली को लग रहा है जैसे उसे कैदी बना लिया गया है।’ अब बिल्ली को भले ही जो भी लग रहा हो, लेकिन लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1587508683247964163?s=20&t=WY27H-ytyTeUw-oJRSYAMA

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews