Video : क्या फर्क है मां और पिता की गोद में, बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

Video : क्या फर्क है मां और पिता की गोद में, बच्चे का जवाब सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बच्चों की मासूमियत, भोलापन और चंचलता तो सभी को अच्छी लगती है लेकिन कभी कभी बच्चे ऐसी बात भी कह जाते हैं, जो बहुत गहरी होती है। ये वो बातें होती हैं जो वो महसूस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दो बच्चे किसी रिपोर्टर से बात कर रहे हैं। उसमें वो रिपोर्टर से पूछते हैं कि पापा और मम्मी की गोद में क्या फर्क है क्योंकि मां जब गोद में उठाते हैं तो कमर पर बैठाती हैं लेकिन पापा गोद लेते हैं तो कंधे पर बिठाते हैं। रिपोर्टर इसपर अनभिज्ञता जाहिर करता है तो बच्चा बोलता है मुझे इसका जवाब पता है। इसके बाद जो उसने कहा वो किसी को भी भावुक कर देगा। बच्चे ने कहा कि ‘मां जब गोद उठाती है तो कमर पर इसलिए बैठाती हैं क्योंकि वो चाहती हैं बच्चा वहां तक देखे जहां तक वो देख रही है। लेकिन पापा बच्चे को गोद में लेकर कांधे पर बिठाते हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि बच्चा वहां तक देखे जहां तक वो भी नहीं देख पा रहे।’ इस मासूम बच्चे का इतना संजीदा सवाल सुनकर रिपोर्टर भी हतप्रभ रह गया। आप भी देखिये ये वीडियो और बच्चे की इस फिलॉसाफी को समझने की कोशिश कीजिये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews