Viral Video : हमले की फिराक में था शेर, अजगर ने किया ऐसा पलटवार कि उल्टे पैर भागा जंगल का राजा

Viral Video : हमले की फिराक में था शेर, अजगर ने किया ऐसा पलटवार कि उल्टे पैर भागा जंगल का राजा

Viral Video : सोशल मीडिया ऐसी कमाल की शै है जहां कई अनोखे और अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। यहां हमें दुनियाभर में हो रही कई तरह की विरल घटनाओं के फोटो वीडियो देखने को मिलते हैं। कला, कारीगरी, संगीत, खानपान, फैशन, परंपराएं, ट्रेवलिंग से लेकर वाइल्ड लाइफ तक कई अनूठे और आश्चर्यजनक दृश्यों यहां मिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है..अमूमन सभी जानवर उससे डरते हैं और दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन कुछ जीव ऐसे भी हैं जो शेर पर भी हमला कर सकते हैं। उनमें से एक है सांप। दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां हैं और इनमें से कई बेहद जहरीले होते हैं। किसी का एक डंक ही जान के लिए घातक हो सकता है। और अजगर को अपने शिकार को पूरा का पूरा निगल जाता है। फिर भले ही वो कोई खरगोश हो या शेर।

इस वीडियो में वाइल्ड लाइफ का एक दुर्लभ दृश्य है। वीडियो में हम देखते हैं कि एक अजगर शांति से बैठा है और पास ही एक शेर है जो धीरे धीरे उसकी ओर बढ़ रहा है। शेर का इरादा अजगर को अपना शिकार बनाने का है। लेकिन उसे नहीं पताा था कि पांसा उल्टा पड़ने वाला है। जैसे ही अजगर को खतरे की आहट मिलती है, वो तेजी से हवा में छलांग लगाकर शेर के मुंह को अपने जबड़े में पकड़कर उसे नोंच लेता है। इस यकायक हमले से शेर बुरी तरह बौखला जाता है और उसे तेजी से झटकता है। इस हमले से घबराकर शेर अजगर से दूर चला जाता है। मात्र कुछ क्षण के इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो बहुत रेयर है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildmaofficial नाम के पेज से शेयर किया गया है और अब से तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Wildma (@wildmaofficial)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews