Viral video : सांपों से खेलती महिला, वीडियो देखकर छूट जाएंगे पसीने

Viral video : सांपों से खेलती महिला, वीडियो देखकर छूट जाएंगे पसीने

Woman playing with snakes : हर किसी का कोई न कोई शौक होता है। किसी को घूमना फिरना पसंद होता है तो किसी को म्यूजिक सुनना या बागवानी, संगीत, फोटोग्राफी या फिर वाइल्ड लाइफ ट्रेवलिंग या एडवेंचर टूर। ऐसे ही कई लोगों को जानवर पालने का शौक भी होता है। लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस, बकरी, तोते, कबूतर, यहां तक कि चूहे भी पालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने सांप पाला हो।

‘सांप पालना’ कहावत का अर्थ ही है कि ऐसे किसी शख्स को अपने साथ रखना जो कभी भी आपको धोखा दे सकता है। लेकिन ये कहावत अपने शाब्दिक अर्थ में सच होती नजर आती है जब आप ये वीडियो देखते हैं। इसमें एक महिला सांपों के साथ ऐसे खेल रही है जैसे वो कोई खिलौने हो। देखकर लग रहा है कि ये उसके पालतू सांप है। वीडियो में वो बिस्तर पर अधलेटी है और उसकी रजाई के ऊपर सांप खेल रहे हैं। वो सांपों को ऐसे उठा रही है जैसे वो जाने कितने पुराने दोस्त हो। वीडियो में महिला को सांप को सहलाते भी देखा जा सकता है जैसे कोई बच्चों को सहलाकर सुलाता है।

पहली नजर में देखने पर ये वीडियो सिहरन पैदा करता है। वीडियो को rekharani8717 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें कुछ और वीडियो भी है जिसमें यही महिला कुर्सी पर बैठी हुई सांपों से खेलती नजर आ रही है। कुछ अन्य वीडियो में भी सांप है। ये देखकर लगता है कि इस महिला को वाकई खतरों से खेलने का शौक है और जाने इसने सांपों पर क्या जंतर किया है कि वो भी इसके साथ एकदम पालतू जानवर की तरह पेश आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कुछ समय पुराना है लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां हम पाठकों को सलाह देंगे कि इस तरह के वीडियो देखकर वो कभी भी ऐसे खतरनाक काम करने की कोशिश न करें।

View this post on Instagram

A post shared by Sunita Bai (@rekharani8717)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews