26 घंटे में 60 हजार की लूट का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

agar-malwa-news

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना ।

आगर पुलिस ने 26 घंटे में 60 हजार की लूट का पर्दा फाश करते हुए 4 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है ।पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने ने लूट का खुलासा करते हुए बताया की आगर थाने पर दिनांक 9/8/19 को लूट का एक प्रकरण दर्ज हुआ था जिसके अनुसार फरियादी ट्रक ड्राइवर नसरुद्दीन मेवाती निवासी रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान, उसके भाई साबिर और क्लीनर प्रदीप के साथ दिनांक 5/8/19 को रात 2 बजे के लगभग जब वे आगर से सुसनेर की ओर जा रहे थे तभी चामड़दा के पास एक बेलोरो में आए 4 अज्ञात लोगों ने फरियादी के ट्रक के सामने अपनी बेलेरो लगाकर उन्हें रोक लिया और फिर चाकू अड़ाकर कुल 60 हजार रुपये लूट लिए साथ ही दो मोबाईल भी ले गए ।

प्रकरण दर्ज करने के बाद एसपी सविता सोहाने के निर्देश पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंगार, आरक्षक शिवम यादव, शिवम सोनी, होकम दांगी, धर्मेंद्र आदि का एक दल प्रकरण को ट्रेस करने के लिए बनाया गया और इस दल ने प्रकरण दर्ज होने के महज 26 घंटे के अंदर ही इस लूट की वारदात को ट्रेस करने में सफलता पाई जिसके तहत लूट के चारो आरोपी जगदीश यादव उम्र 24 वर्ष, कमल यादव उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी रतनखेड़ी का खेडा, देवकरण यादव उम्र 23 वर्ष निवासी तोलाखेड़ी, भेरू माली उम्र 23 वर्ष निवासी अयोध्या बस्ती आगर  को गिरफ्तार कर लिया गया।

 वहीं आरोपीयो से लूट की वारदात में उपयोग लाई गई एक बेलेरो जीप जो कि वास्तव में इसी क्षेत्र में कार्यरत एक पवन चक्की कंपनी से अनुबंधित थी के साथ ही लूटे गए 2 मोबाइल, 11 हजार नगद और एक चाकू जब्त किया है ।आरोपीयो से और भी कुछ मामलों के खुलासे की उम्मीद के साथ आगर पुलिस द्वारा आरोपीयो को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है जहां से पुलिस द्वारा आरोपीयो को रिमांड पर सोपने की मांग की जाएगी ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews