ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, मामला दर्ज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Agar Malwa jewelery shop chori

Agar Malwa News : दीपावली का त्योहार होने के चलते इस समय बाजार में काफी भीड़ रहती है। क्योंकि दुकानों पर ग्राहकी का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से शातिर बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के अगर मालवा का है जहाँ सराफा बाजार में एक शातिर महिला ने ज्वैलरी शॉप से ज्वेलर्स को हजारों रुपए का चूना लगा दिया। ग्राहकों के बीच बैठकर महिला भी आभूषण देखने लगी और व्यापारी की आंखों में धूल झोंक कर नाक में पहनने के सोने की लोंग का पूरा पत्ता लेकर रफूचक्कर हो गई।

सराफा व्यापारी को घटना की जानकारी अगले दिन तब लगी जब उसने अपने आभूषण में कमी देखी। तब उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे पूरा मामला समझ आ गया। दुकानदार ने इसकी सूचना कोतवाली थाने पर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी।
आगर मालवा से गौरव सरवरिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews