पीएम मोदी की विकास रफ्तार को दीमक की तरह चाट रहा MP का यह विभाग!

mp transport

demo pic

MP Transport Department : देश-प्रदेश के ट्रांसपोर्टर के आंदोलन-हड़ताल और मप्र सरकार के परिवहन मंत्री एवं कमिश्नर के दावों-वादों के बावजूद मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश से चेक पोस्टो पर अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला आगर मालवा जिले की परिवहन चेक पोस्टो से सामने आया है ।

यहां राजस्थान बार्डर से लगे हुए अस्थाई बडौद रोड चेक पोस्ट, डोंगरगांव चेकपोस्ट, सोयत-जीरापुर रोड पर आगर मालवा जिले की 5 किमी सड़क पर ट्रक ड्राइवरों से आने जाने पर अवैध वसूली की जाती है । इसका खुलासा खुद यहां से आने जाने वाले ड्राइवर कर रहे है और खुले आम परिवहन विभाग पर दबंगता के साथ अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहे है ।इतना ही नहीं बडौद रोड स्थित चेकपोस्ट पर भी अधिकारियों की अवैध सहमति से काम करने वाले निजी लोग अवैध वसूली के लिए ट्रक ड्राइवरों को परेशान करते है इतना ही नहीं ड्राइवरों ने खुद बताया कि उनसे खुलेआम अधिकारी वसूली करते  है।

हर बार देना पड़ता है 1000 रुपए

हैरानी की बात तो ये है कि इन निजी कर्मचारियो द्वारा अवैध वसूली भी इतनी दबंगता के साथ की जाती है कि ये पत्रकारों को डराने धमकाने और बदसलूकी करने से भी पीछे नही रहते है ।अधिकारियों के निजी कर्मचारी ट्रक ड्राइवरों को जबरजस्ती परेशान करते है और जब पत्रकार उनसे इस पर सवाल पूछते है तो उनसे भी बदतमीजी की जाती है। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें यहां हर बार आने पर अवैध रूप से 1000/- रु देना पड़ते है । आज पहली बार है जब हमसे यहां 1000/- रु. लेकर हमे रसीद दी गई है वरना सिर्फ 1 टोकन देकर 1000/- रु वसूल कर लिए जाते है और फिर वह टोकन भी वापस ले लिया जाता है ।

डाइवरों ने खोली अवैध वसूली की पोल

इसमें सबसे खास तो ये है कि जब भी ये पत्रकारों और  कैमरों को चालू होते है तो ड्राइवरों से पैसे नहीं लिए जाते उन्हें कह दिया जाता है कि “आज आप फ्री हो”  यानि आज वसूली नही की जाएगी, लेकिन फिर आओगे तो वसूली की जाएगी । वहीं तीसरा ड्राइवर बता रहा है कि भरी तो भरी यहां खाली गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है । ऐसे में सवाल उठता है कि अबतक इतने मामले सामने आने के बावजूद खुले आम होने वाली इस वसूली पर कोई लगाम क्यो नही लगाना चाहता है ?बार-बार साक्ष्य और शिकायत होने के बाद भी परिवहन चेक पोस्ट पर लगे कर्मचारियो पर कोई ठोस कार्यवाही क्यो नही की जाती है ? जबकि खुद परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने 8 अगस्त 2023 को और फिर  परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा ने इन जांच चौकियों पर अवैध वसूली नही होने का आश्वासन प्रदेश के ट्रांसपोर्टर को दिया था ।

बीते दिनों देश भर के ट्रांसपोर्ट संगठनों ने पीएम मोदी कोलिखा था पत्र

बता दे कि हाल ही में देश भर के ट्रांसपोर्ट संगठनों ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था औ MP सहित अन्य राज्यों में RTO चेक पोस्टों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की थी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने पत्र के माध्यम से दृढ़ विश्वास जताते हुए इन चेकपोस्टों पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय हस्तक्षेप और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र में एआईएमटीसी द्वारा मुख्यतः मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक राज्य पर स्थित चेकपोस्टों की बात की गई और बताया गया कि कैसे इन चेक पोस्टों पर बेशर्मी से अनियंत्रित आचरण कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और जिस वजह से गरीब ट्रक चालकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कैसे यह चेक पोस्ट भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और शोषण का केंद्र बन चुके हैं। देश भर के ट्रांसपोर्ट संगठनों का पीएम मोदी को पत्र, MP सहित अन्य राज्यों में RTO चेक पोस्टों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का अनुरोध

[dgv_vimeo_video id=”870156728″]

[dgv_vimeo_video id=”870161017″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews