भूमि पूजन पर BJP नेता आमने सामने, महिला जनपद अध्यक्ष ने विधायक पर लगाये गंभीर आरोप, टीआई पर भी एक्शन की मांग, ज्ञापन सौंपा

जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर बाई ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन विधायक मधु गहलोत कहते हैं ये उनकी विधानसभा है जो वो चाहते हैं वो होगा। 
Agar Malwa News

भाजपा को अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी माना जाता है लेकिन सभी कार्यकर्ता ऐसे हैं ये सौ फीसदी सही नहीं है यदि ऐसा होता तो आगर मालवा से विवाद की जो खबर आई है वो नहीं आती, आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनपद अध्यक्ष से साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विधायक एवं लाठीचार्ज करने वाले टी आई के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

आगर जिले में दो दिन पूर्व 9 नवम्बर को ग्राम भ्याना में पुलिया के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत के साथ जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर बाई और उनके प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के बीच हुई तीखी नोकझोंक का मामला गरमा गया इस विवाद के बाद जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर बाई द्वारा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधायक मधु गहलोत और कानड़ थाना प्रभारी आर के दांगी के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर किरण वरवड़े को दिया गया। जनपद अध्यक्ष धरमकुंवर बाई और उनके प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने विधायक पर लगातार प्रताड़ित करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विवाद रविवार को ग्राम भ्याना में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया के भूमिपूजन के दौरान हुआ था। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने आपत्ति जताई थी कि उनके जनपद क्षेत्र के ग्राम में हो रहे भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि विधायक के हाथों कार्यक्रम होना था।

विधायक पर महिला जन प्रतिनिधि को प्रताड़ित करने के आरोप 

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने विधायक पर आरोप लगाया कि वह लगातार जनपद अध्यक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमकाते हैं कि यदि उनके अनुसार कार्य नहीं किया गया तो पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक का कहना है कि यह क्षेत्र उनकी विधानसभा का है और यहां कार्य उनके अनुसार ही होंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पुलिस ने किया बल प्रयोग 

कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था और पुलिस बल की मौजूदगी में जनपद अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि को वहां से हटाया गया था, जिसके बाद भूमिपूजन संपन्न हो कराया गया।

विधायक पर दादागिरी, मनमानी करने प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप   

जनपद अध्यक्ष  धरमकुंवर बाई ने कहा कि विधायक मधु गहलोत उन्हें अपमानित करते हैं, उनकी जनपद के कार्यक्रमों में भी प्रोटोकॉल के बाद भी उन्हें नहीं बुलाया जाता, प्रशासन भी वही करता है जो विधायक कहते हैं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने कहा विधायक अपनी दादागिरी चलते हैं संगठन में उनके बारे में बताया गया है जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक पत्र दिए हैं लेकिन विधायक अपनी मनमानी करते हैं।

टी आई पर विधायक के कहने पर लाठी चार्ज के आरोप 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भूमिपूजन वाले दिन हमारी ही पार्टी के विधायक ने टी आई आरके दांगी से अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोट आई, इसलिए हम चाहते हैं कि विधायक और टी आई के खिलाफ सख्त  कार्रवाई की जानी चाहिए, और यदि ऐसा नहीं होता तो मजबूरी में कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1135713236″]

[dgv_vimeo_video id=”1135712861″]

[dgv_vimeo_video id=”1135713353″]

[dgv_vimeo_video id=”1135713498″]

आगर मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews