सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के बीच मनाया रक्षाबंधन, बोले- ये स्नेह आशीर्वाद जीवन भर याद रखूंगा

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्यौहार है। आज आगर-मालवा जिले की बहनों से मिले स्नेह से मैं अभिभूत हूॅ।
CM Mohan Yadav Rakshabandhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के बीच अगर मालवा में रक्षाबंधन का पर्व मनाया, उन्होंने कहा आज अद्भुत आनंद का दिवस है, बहनों ने स्नेह के साथ मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा है, बहनों का स्नेह आशीर्वाद जीवन भर याद रखूंगा, बहनों का अशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है, बहनों का आशीर्वाद हमारी सरकार के साथ है, हमारी भारतीय संस्कृति तथा हमारे तीज त्योहार प्रेम सद्भाव के साथ आनंददायक तथा प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगर-मालवा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किये। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के बीच में पहुंचकर पुष्पवर्षा की एवं राखी बंधवाई और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई ।

भाई दूज से बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपये  

मंच पर बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 308 दिव्यांगजनों को 52 लाख 90 हजार की लागत के 569 सहायक उपकरण वितरित किये। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर नारी सशक्तिकरण के कार्य किये जा रहे है। लाड़ली बहना योजना में आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 250 रुपए राखी का अतिरिक्त उपहार भी बहनों को प्रदान किया गया है, भाईदूज से पूरे 1500 रुपए प्रतिमाह तथा धीरे-धीरे से 3000 हजार रुपए तक प्रतिमाह किया जाएगा।

सीएम ने बताया गाय के दूध का महत्व 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौवंश सरंक्षण एवं संवर्द्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध है, गौवंश को किसी भी स्थिति में सड़कों पर नही रहने दिया जाएगा। गाय का दूध गुणवत्तापूर्ण होता है, दूध उत्पादन को बढ़ाने हेतु गाय के दूध को अधिक दाम पर दुग्ध संघ खरीदेगा। उन्होंने कहा कि गौवंश के संवर्द्धन एवं संरक्षण के अंतर्गत शासन की योजना के अंतर्गत 25 गायों के पालन पर 42 लाख रुपए वित्त पोषण दिया जएगा, जिसमें 10 लाख रुपए की छूट रहेगी। गौशालाओं को प्रत्येक गाय के पालन पोषण के लिए 40 रुपए प्रति गाय तथा नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित गौशालाओं को भी 40 रुपए प्रतिगाय दिये जाएंगे। जो निकाय 5000 गौवंश की गौशाला संचालित करेगा, उसे हमारी सरकार 130 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाएगी।

धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी 

डॉ. यादव ने कहा कि 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को विधायक मधु गेहलोत ने सम्बोधित कर कहा कि आज का दिन हमारे आगर के लिये सौभाग्यशाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं अपनी बहनों के बीच पहुचंकर रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगर-मालवा जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति कर रहा है। हम सभी मिलकर आगर-मालवा को प्रदेश का नम्बर वन जिला बनाएंगे।

आगर-मालवा से गौरव सरवारिया की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews