खबर का असर: गायों की मौत के मामले में कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

collector-order-inquairy-panel-in-cow-death

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बनाए गए देश के पहले गौ अभयारण्य में करीब 30 गायों की मौत के मामले में जिला कलेक्टर अजय गुप्ता ने एक जांच समिति गठित की है। इसके अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर अवधेश शर्मा को बनाया है। तीन सदस्यीय जांच दल इस मामले में जांच करेगा।  जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ आर. एस. पंवार तथा उप संचालक गोआभ्यारण सालरिया डॉ एस. वही. कोसरवाल होंगे जांच दल के अन्य 2 सदस्य ।

गोवंश के लिए उपयोग में लाए जा रहे भूसे की जांच के अलावा गायों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार अन्य कारणों की भी होगी जांच। जांच दल 3 दिवस में कलेक्टर को प्रस्तुत करेगा जांच प्रतिवेदन।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews