MP में फिर गरमाया नुपूर शर्मा मामला, युवक पर जानलेवा हमला

MP में फिर गरमाया नुपूर शर्मा मामला, युवक पर जानलेवा हमला

आगर मालवा, डेस्क रिपोर्ट। नुपूर शर्मा मामले की मध्यप्रदेश में भी तेज हो रही। अब आगर मालवा में
नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसर उज्जैन रोड पर स्थित रॉयल ढाबे के पास बुधवार दोपहर आरोपियों द्वारा आयुष माली नाम के व्यक्ति पर हमला किया गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष एवं हिंदुवादी संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग थाने में इकट्ठे हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुए आयुष माली पर हुए प्रकार के हमले के मामले में कुल 13 आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नामज़द आरोपियों में से 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जिन आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है उनके नाम अमल, आसिफ, अरबाज, सरफराज, चिकी, अम्मू मेवाती,अमन, सोहेल, मुन्ना मेवाती, सलमान मेवाती, फिरदौस, समीर मेव और साजिद है जो सभी आगर निवासी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews