Hindi News

आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आगर मालवा में पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक की अंग्रेजी शराब के साथ एक टैंकर पकड़ा, जिसमें सात गुप्त चेंबर बनाए गए थे। बता दें कि इस कार्रवाई में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ जारी है।
आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक बार फिर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान 2 करोड़ से अधिक रुपए की अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। साथ ही एक आरोपी को मौकास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश जल्द से जल्द खत्म हो सके। बता दें कि शराब तस्कर पुष्पा स्टाइल में सारे काम को अंजाम दे रहे थे।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 अगस्त की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात के राजकोट की ओर जाने वाले एक टैंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्कार कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और सुसनेर रोड पर नाकाबंदी की। साथ ही वैकल्पिक मार्गों पर भी निगरानी कड़ी कर दी, ताकि वाहन किसी दूसरे रास्ते से न निकल सके। करीब 10:30 बजे मुखबिर के बताए अनुसार टैंकर दिखाई दिया।

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को रोका और जांच शुरू कर दी। टैंकर के भीतर सात अलग-अलग गुप्त चेंबर बनाए गए थे, जिनमें 1,004 पेटियां ब्रांडेड अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। बरामद स्टॉक में RS ब्रांड की 590 पेटियां, RC ब्रांड की 369 पेटियां, RC की 36 खुली पेटियां और RS की 9 खुली पेटियां शामिल हैं। तभी पुलिस ने मौके से चालक रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान जाखड़ों की ढाणी, हुड्डा, तहसील सिंदरी, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रुप में हुई है।

मामला दर्ज

थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 385/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तस्करी का तरीका फिल्म पुष्पा के अंदाज से मेल खाता है, जिसमें माल को गुप्त चेंबरों में छिपाकर ले जाया जाता है। फिलहाल, पूछताछ का सिलसिला जारी है।

आगर मालवा, गौरव सरवारिया

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews