रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की कार्रवाई

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की कार्रवाई

आगर मालवा, गिरीश सक्सेना। पटवारी सीताराम चौहान को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बडौद हल्का नंबर 30 का पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप हुआ है। शिकायतकर्ता शंकरसिंह आर्य एवं अन्य 3 से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के नाम पर पटवारी ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। 5 हजार रूपये वो पहले ले चुका था और बाकी 5 हजार लेते आज पटवाटी ट्रेप हुआ। आगर में बडौद रोड स्थित अपने किराए के निवास पर लोकायुक्त ने उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता ग्राम छायन के पंचायत सचिव के माध्यम पटवारी के पास पहुँचे थे। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews