अपहरण के तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ प्रकरण, फिरौती के लिए मांगे 15 लाख

police-did-not-registered-case-in-kidnapping-case-

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना।

आगर मालवा जिले के राजस्थान सीमा के समीप स्थित मैहतपुर ( पटपडा मैनपुर ) गांव में नाबालिक के अपहरण और फिर अपहरणकर्ता द्वारा फिरौती मांगने का मामला सामने आया है । 15 वर्षीय प्रेमसिंह का 15 अप्रेल को पटपडा पुलिया के नजदीक से अपहरण करने और फिर 15 लाख की फिरौती मांगने की बात प्रेमसिंह की मां आसन बाई बता रही है ।

पूरे मामले की खास बात यह है कि अपहरण के आरोपी की नामजद रिपोर्ट लिखाने के लिए पिछले 3 दिनों से आसन बाई प्रयास कर रही है पर पुलिस द्वारा अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। क्योंकि जहां एक और सुसनेर थाने की पुलिस घटना स्थल को राजस्थान के पिड़ावा थाना क्षेत्र की बता रही है तो वहीं पिड़ावा थाने की पुलिस इसे आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र का ही मामला बता रही है।इसी बी��� पीड़ित मां एक बार फिर आज सुसनेर थाने पहुच अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। क्योंकि जहां एक और सुसनेर थाने की पुलिस घटना स्थल को राजस्थान के पिड़ावा थाना क्षेत्र की बता रही है तो वहीं पिड़ावा थाने की पुलिस इसे आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र का ही मामला बता रही है।इसी बीच पीड़ित मां एक बार फिर आज सुसनेर थाने पहुच कर प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास कर रही है इसके साथ ही आसन बाई ने अपनी पीड़ा से स्थानीय पत्रकारों को भी अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई है । वही अब सुसनेर पुलिस घटना स्थल का वेरिफिकेशन कराने के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews