
आगर मालवा, डेस्क रिपोर्ट। अगरमालवा (Agar Malwa) समेत मध्यप्रदेश में कई इलाकों में बारिश हो रही है। राज्य में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। स्कूल से घर लौट रहे सात बच्चों पर एक साथ आकाशीय बिजली गिर गई। सूत्रों की माने तो घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल, गंभीर और घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है।
[dgv_vimeo_video id=”729243191″]
यह भी पढ़े… एप्पल हॉस्पिटल की लूट पर मचा वबाल, नोटिस देकर अनियमितता पर मांगा प्रशासन ने जवाब
स्कूल से लौट रहे थे बच्चें
यह घटना उज्जैन संभाग के आगर की है, जहां प्रकृति ने मासूम बच्चों पर अपना कहर ढाया है। दरअसल, बच्चें अपने स्कूल से घर लौट रहे थे और बिजली गिरने के कारण तीन की मौत हो गई। सुबह तैयार कर स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को क्या इल्म था की उनके बच्चे उनके पास कभी नहीं लौटेंगे। बाकी घायल बच्चों का इलाज जारी है, फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। घायल बच्चों को सोयत अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ रैफर किया गया है । सोयत थाना क्षेत्र के ग्राम सोयतखुर्द का मामला है।
[dgv_vimeo_video id=”729243591″]
घटना के तुरंत बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आस-पास के लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, मृतक बच्चों के परिजनों का दुख से बुरा हाल है और घायलों के परिजन उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।सूचना मिलते ही एसडीएम सोहन कनास सहित प्रशाशनिक अधिकारी सोयत पहुंचे हैं।

