सूट, साड़ी से लेकर ऑफिस वेयर तक, गाजियाबाद के इन 3 बाजारों से बजट में करें ढेर सारी शॉपिंग

शॉपिंग करने के शौकीन अक्सर ऐसे मार्केट ढूंढते हैं, जहां वह कम बजट में बेहतरीन चीज खरीद सकें। आज हम आपको गाजियाबाद के ऐसे ही तीन बाजारों के बारे में बताते हैं।
Cheap Markets

शॉपिंग करना हर महिला को पसंद होता है। वही बात जब ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट पहनने की आती है। तब महिलाएं सबसे आगे रहती हैं। उन्हें ऐसे मार्केट की जानकारी जरूर रहती है जहां पर बजट में शॉपिंग की जा सके। आपने अब तक कई सारे मार्केट एक्सप्लोरर किए होंगे जहां आपको लेटेस्ट वैरायटी का कलेक्शन मिलता होगा।

अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन हैं और लेटेस्ट वैरायटी के आउटफिट कम दाम में खरीदना चाहती हैं, तो हम आपके लिए गाजियाबाद के बाजार की जानकारी लेकर आए हैं। यहां बहुत आसानी से आपको ट्रेंडी कलेक्शन मिल जाएगा।

तुराब नगर बाजार (Cheap Markets)

अगर आप सस्ते कीमत में सूट, साड़ी और कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो तुराब नगर बाजार जा सकती हैं। इसे मिनी चांदनी चौक के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर आपको अपने ऑफिस के लिए जींस, पैंट और ट्राउजर भी सस्ते दाम में मिल जाएंगे। इन सभी आउटफिट की कीमत यहां 300 रुपए से 1000 रुपए तक रहती है। फुटवियर और ज्वेलरी भी आप बहुत आसानी से यहां से ले सकते हैं।

राज नगर मार्केट

खरीदारी करने के लिए राज नगर मार्केट भी बहुत फेमस है। यहां आपको डेली वेयर और ऑफिस वेयर दोनों ही तरह के कपड़े मिल जाएंगे। अगर खास मौके पर पहनने के लिए कुछ खरीदना है तो वह भी यहां मिल जाएगा। फुटवियर और ज्वेलरी के ऑप्शन भी यहां पर अवेलेबल है। सस्ते दामों में खरीदी के लिए आपको मोलभाव करना पड़ेगा।

घंटाघर मार्केट

यह गाजियाबाद के सबसे पुराने और फेमस मार्केट में से एक है। अगर आपको सस्ते दामों में कपड़ों की खरीदारी करनी है तो यह बाजार बेस्ट है। यह शहर के सबसे पुराने स्ट्रीट मार्केट में से एक है। यहां आप ऑफिस के लिए सूट, कुर्ती और दूसरे फैशन वेयर खरीद सकते हैं। यहां आपको फुटवियर का लेटेस्ट कलेक्शन भी मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews