कम दाम में करनी है ढेर सारी शॉपिंग, बेस्ट रहेंगे दिल्ली के ये 5 सस्ते मार्केट

खरीदारी की शौकीन अक्सर ऐसे बाजारों की तलाश करते हैं, जहां पर उन्हें बजट में अच्छी वैरायटी का ढेर सारा सामान खरीदने को मिल जाए। चलिए आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में बताते हैं।
cheapest markets

Cheapest Market: शॉपिंग करने के शौकीन तो लगभग सभी लोग होते हैं। अपनी वॉर्डरोब में नए-नए कलेक्शन को जोड़ना और ट्रेंड को फॉलो करना हर किसी को पसंद होता है। फैशन में बने रहने के लिए शॉपिंग करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक हम मार्केट नहीं जाएंगे हमें यह पता नहीं चलेगा कि बाजार में क्या ट्रेंड कर रहा है और हमें क्या खरीदना और पहनना चाहिए।

जब भी शॉपिंग करने की बात आती है हर व्यक्ति तुरंत ही तैयार हो जाता है। हालांकि, इसके लिए सभी का अपना बजट होता है। कोई कम पैसों में अच्छी चीज खरीदना पसंद करता है तो किसी को ब्रांडेड और महंगी चीजों का शौक होता है। हर शहर में एक न एक ऐसा मार्केट जरूर होता है। जहां पर सस्ती कीमतों में एक से बढ़कर एक सामान मिल जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां कम बजट में ढेर सारी शॉपिंग की जा सकती है।

दिल्ली के सस्ते मार्केट (Cheapest Market)

चांदनी चौक

यह दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां पर आप शेरवानी, ज्वेलरी, लहंगा जैसी चीज शादियों के सीजन में अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके यहां कैजुअल वेयर भी बहुत सस्ते दामों में मिल जाएंगे। फिलहाल सर्दी शुरू हो गई है और अगर आपको सर्दी से जुड़े सामान खरीदना है तो वह भी यहां पर अवेलेबल है। चांदनी चौक में मोती बाजार, नई सड़क, चावड़ी बाजार और भागीरथी पैलेस मुख्य बाजारों में आते हैं।

सरोजनी मार्केट

यह दिल्ली के सबसे मुख्य बाजारों में से एक है। शॉपिंग करने के लिए इससे सस्ती जगह दूसरी नहीं हो सकती। यह दिल्ली के सेंटर में मौजूद है जिस वजह से यहां पर काफी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां शॉपिंग करने के साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेने को मिल जाएगा। सरोजनी मार्केट में आप जींस, टॉप, कुर्ती, लेडीज उपयोग की वस्तुएं, लड़कों के कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर सब कुछ सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।

जनपथ मार्केट

यह दिल्ली के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। अगर आप कम कीमत में ज्वेलरी और कपड़े की ढेर सारी वैरायटी देखना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। इन चीजों के अलावा आप यहां पेंटिंग और हैंडीक्राफ्ट के साथ घर सजाने के सामान भी खरीद सकते हैं।

करोल बाग मार्केट

यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है, जिसे सबसे ज्यादा कपड़ों के लिए पहचाना जाता है। यह यहां के सबसे पुराने मार्केट में से एक है, जहां आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी तरह के कपड़े खरीद सकते हैं। यह कनॉट प्लेस के काफी नजदीक है और सस्ते में शॉपिंग करने के शौकीन अक्सर यहां पहुंचते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

यह दिल्ली के पॉपुलर बाजारों में से एक है। यह ऐसी जगह है जहां पर आपको सस्ते से लेकर महंगा हर आइटम मिल जाएगा। यहां कपड़े और ज्वेलरी की इतनी वैरायटी है कि आप देख देख कर कंफ्यूज हो जाएंगे की क्या खरीदना है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के सामानों पर डिस्काउंट भी मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews