
पंजाब में एक ऐसा राज्य है, जिसे अपनी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती की वजह से पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको घूमने के लिए कई सारे स्थान मिल जाएंगे जो आपको पंजाबी परंपरा और रीति रिवाज से रूबरू करवाने का काम करेंगे। इसके अलावा यहां के लोगों का पहनावा और बोली भी बहुत ही खास है जो सभी को आकर्षित करती है।
पर्यटक स्थलों, पहनावे और बोली के अलावा किसी भी जगह की एक और चीज जो लोगों को आकर्षित करने का काम करती है। वह वहां का खान-पान होता है। पंजाब अपने बेहतरीन व्यंजनों के लिए देशभर में पहचाना जाता है। यहां की मिठाइयां भी बहुत ही खास होती है। चलिए आज हम आपको कुछ स्वीट डिशेस के बारे में बताते हैं।
आटे का हलवा (Punjabi Sweets)
पंजाब जाएंगे तो आपके यहां आटे का हलवा खाने को मिलेगा। के यहां की सबसे लोकप्रिय और प्रामाणिक मिठाई है जो गेहूं के आटे, देसी घी और चीनी से तैयार की जाती है। इसे अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है जो उसके साथ को बढ़ाने का काम करते हैं। गुरुद्वारे में यह प्रसाद के रूप में मिलता है।
चम चम
यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जिसे खाने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। इस मुलायम और स्पंजी मिठाई को पनीर से तैयार किया जाता है। इसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है और स्वाद बढ़ाने के लिए मावा और खोया का इस्तेमाल होता है। यह ठंडा करके परोसी जाती है और स्वाद से भरपूर होती है।
पिन्नी
पंजाब में आपको स्वादिष्ट पीने का आनंद लेने को मिलेगा जो लड्डू की तरह नजर आने वाली मिठाई है। इसे गेहूं के आटे, चीनी और गुड़ को भरपूर मात्रा में घी के साथ मिलकर बनाया जाता है। बादाम, पिस्ता और अन्य कटे हुए मेवे इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं।
फिरनी
यह भी एक बहुत ही प्रसिद्ध पंजाबी मिठाई है जो स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले पर्यटकों के बीच भी प्रसिद्ध है। यह मलाईदार चावल की खीर है। जिसमें पिसे हुए चावल, दूध और चीनी डाली जाती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इलायची और केसर इस बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।
सोहन हलवा
पंजाब में आपको स्वादिष्ट सोहन हलवा खाने को मिलेगा जो एक पारंपरिक मिठाई है। इस गेहूं के आटे, चीनी और देसी घी से बनाया जाता है। इसमें बादाम और पिस्ता सजावट के तौर पर डाला जाता है। बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जिसे खाते ही आप वाह बोल उठेंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

