उत्तराखंड के 5 फेमस फूड आइटम्स, जो खुश कर देंगे आपका दिल, एक बार जरूर करें ट्राई

हर खाने पीने का शौकीन व्यक्ति अलग-अलग जगहों के व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करता है। अगर आप भी फूडी हैं, तो आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
famous food

उत्तराखंड की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। ये एक ऐसा राज्य है, जो अपने अंदर असीमित प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। जिन लोगों को प्रकृति से प्रेम है वह लोग अक्सर अपना समय गुजारने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। उत्तराखंड में कई सारे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो गर्मियों में पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

यह राज्य जितना अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है उतना ही बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है। गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है और अगर ऐसे में आप उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद जरूर लेना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद आपको एक बार तो लेना ही चाहिए।

उत्तराखंड के 5 फेमस फूड आइटम्स (Famous Food)

काफली

यह बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जिसे हरी पत्तेदार सब्जियां से बनाया जाता है। दरअसल ये पालक और मेथी से बनी हुई एक गाड़ी कढ़ी है जो चावल और रोटी के साथ खाई जाती है।

चैंसू

इस व्यंजन का नाम सुनने में अजीब जरूर है लेकिन जब आप इसे खाएंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। इसे भुनी हुई उड़द की दाल या भट्ट दाल से बनाया जाता है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है।

भट्ट की चुरकानी

यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो सोयाबीन और काले भट्ट से तैयार होता है। यह तरह का टेस्टी दाल चावल है जो आपको अपने घर की याद दिला देगा।

सिंघोरी

यह एक तरह की मिठाई है जो आपका दिल खुश कर देगी। इसे मालू के पत्ते में लपेटकर मावे से तैयार किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सूखे मेवे डाले जाते हैं।

झांगोरा की खीर

यह बहुत ही स्वादिष्ट खीर है जो खाने में लाजवाब लगती है। दूध से बनाई जाने वाली यकीन इतनी लाजवाब है कि आपका पेट भर जाएगा लेकिन दिल नहीं भरेगा। इसके अंदर काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जो स्वाद को बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।

आलू को गुटके

उत्तराखंड में आपको भुने हुए मसाले वाले आलू खाने को मिलेंगे जो आलू के गुटके के नाम से पहचाने जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में है देश नाश्ते के तौर पर खाई जाती है जिसे हम आमतौर पर रोटी के साथ खाते हैं।

रस

यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जो कहीं तरह की पहाड़ी दलों को धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है। उत्तराखंड तो वैसे भी अपने पहाड़ी खाने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आपको एक बार इसका आनंद जरूर लेना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews