
भारत केवल अपनी संस्कृति और विविधताओं की वजह से ही नहीं बल्कि बेहतरीन खान पान और स्वाद के लिए भी दुनिया भर में पहचान रखता है। यहां के हर राज्य और वहां मौजूद शहरों की अपनी कोई ना कोई विशेषता है। जब आप इन जगहों पर जाएंगे तो आपको एक में एक ऐसा व्यंजन खाने को जरूर मिल जाएगा। जो विशेष तौर पर यही मिलता है या फिर इसके जैसा स्वाद कहीं और नहीं मिल सकता।
बात चाहे मध्य प्रदेश की करें या फिर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की हर जगह आपको एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थलों के साथ बेहतरीन पकवानों का आनंद लेने को भी मिलेगा। जम्मू कश्मीर भी भारत के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत राज्यों में से एक है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारे स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेने को मिलेगा। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताते हैं।
जाफरानी फिरनी (5 Famous Kashmiri Sweets)
आप में से बहुत कम लोगों ने इस मिठाई के बारे में सुना होगा लेकिन यह कश्मीर की एक मलाईदार मिठाई है जो खीर की तरह दिखाई देती है। इसे बनाने में चीनी, चावल, गुलाब जल और इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
अखरोट बर्फी
यहां पर आपको पिसे हुए अखरोट, घी और चीनी से बनाई गई शानदार अखरोट बर्फी खाने को मिलेगी। यह खाने में एकदम लाजवाब होती है और इसे खाने के साथ आप पैक करवा कर लाना नहीं भूलेंगे।
शुफ्ता
इस मिठाई का नाम बहुत से लोग पहली बार सुन रहे होंगे। ये एक पारंपरिक कश्मीरी मिठाई है जो काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, घी और चीनी से तैयार की जाती है। केसर इलायची के इस्तेमाल से इसे अलग स्वाद दिया जाता है।
शीरमाल
कश्मीर में आपको बहुत ही स्वादिष्ट शीरमाल खाने को मिलेगी जो असल में एक रोटी है। यह मीठी रोटी है जिसमें केसर का स्वाद आता है। कश्मीरी लोगों के बीच यह बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है और पर्यटक भी से पसंद करते हैं।
सुंड पंजीरी
यह जम्मू में मिलने वाली एक बहुत ही खास मिठाई है। इस गेहूं के आटे में काजू, बादाम, चीनी, खरबूजे के बीज, इलायची, सूखा नारियल और गुलाब की पंखुड़ी डालकर बनाया जाता है। यह खाने में लाजवाब लगती है और पर्यटकों के बीच मशहूर है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

