चावल से बनाए जाते हैं ये 5 साउथ इंडियन पकवान, स्वाद ऐसा की चाटते रह जाएंगे उंगलियां

साउथ इंडिया जितना खूबसूरत राज्य है। यहां के पकवान भी उतने ही खास हैं। चलिए आज हम आपको यहां के ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं जो चावल से बनाए जाते हैं।
South Indian dishes

चावल एक ऐसा भोजन है जैसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल साउथ इंडियन डिशेज में किया जाता है। वहां का अधिकतर खाना चावल से ही बनता है। जब आप दक्षिण भारतीय इलाके में जाएंगे तो आपको ढेर सारे पकवानों का आनंद लेने को मिलेगा।

दक्षिण भारत के राज्य अपनी खूबसूरती और संस्कृति के अलावा बेहतरीन व्यंजनों की वजह से पहचाने जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं जिन्हें बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल होता है। खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और उन्हें आसानी से तैयार किया जाता है। चलिए इन पकवानों के बारे में जानते हैं।

नारियल चावल (South Indian Dishes)

यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे चावल, राई, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू और मसाले से तैयार किया जाता है। यह बहुत ही फेमस व्यंजन है जो आसानी से तैयार हो जाता है। यह आपको हर जगह खाने को मिल जाएगा।

स्पाइसी राइस

अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो यह व्यंजन आपके लिए बेस्ट रहने वाला है। इसे चावल के अंदर शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज और मसाले के साथ पकाकर तैयार किया जाता है। यह तीखा और मसालेदार फ्लेवर देता है जो लाजवाब लगता है।

इमली चावल

इस व्यंजन को बनाने के लिए सरसों के बीज, इमली का अर्क, कड़ी पत्ते, गुड़, भुने हुए मसाले और लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर ताजा हरा धनिया भी डाला जाता है। यह खट्टे मीठे स्वाद से भरी डिश होती है, जो विशेष रूप से गर्मियों में बनती है।

वेन पोंगल

यह बहुत ही लजीज पकवान है जिसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। पिसी हुई मूंग की दाल, चावल, घी और ताजे मसाले से बनाया जाता है। इसमें काली मिर्च, जीरा, अदरक और कड़ी पत्ता भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे नाश्ते के रूप में खाया जाता है।

वांगीबाथ

यह बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार डिश है। ये असल में खट्टे चावल हैं, जिसे बैंगन और वांगीबाथ नाम के एक मसाले का उपयोग कर बनाया जाता है। ये खाने में बहुत लाजवाब लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews