दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एमसीएलआर में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है। सभी टेन्योर के लिए नए लेंडिंग रेट्स 1 नवंबर से प्रभावी हो चुके हैं। 
bank loan

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के लिए नई ब्याज दरों (Loan Rates) की घोषणा की है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है। PNB ने यह कदम फेस्टिव सीजन के बीच उठाया है। नए लेंडिंग रेट्स 1 नवंबर 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।

बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को तय करते हैं। पीएनबी के इस फैसले का असर विभिन्न प्रकार के ऋणों पर पड़ेगा। लोन महंगा होने के साथ-साथ ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है।

RLLR और बेस रेट में बदलाव नहीं 

बैंक ने इससे पहले 1 अक्टूबर को भी एमसीएलआर में बदलाव किया है। संशोधन के बाद दरें 8.10% से लेकर 9.20% के बीच है, जो पहले 8% से लेकर 9.10% थी। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरएलएलआर 8.35% और बेस रेट 9.50% पर बरकरार है।

टेन्योर वाइज MCLR जानें 

ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8% से बढ़कर 8.10% तक पहुंच चुका है। वहीं एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.35% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए दरें अब 8.50% नहीं, बल्कि 8.60% होंगी। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.75% तक पहुंच चुका है। 10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद एक साल के लिए एमसीएलआर दरें 8.90% और 3 साल के लिए 9.20% तक पहुंच चुकी हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन 

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है, नए रेट 1 नवंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% तक ब्याज बैंक दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 666 दिन के टेन्योर पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग) को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस ( 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग) को सामान्य नागरिकों की तुलना में 80 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews