Hindi News

ये 5 कश्मीरी वेज डिशेज खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां, लाजवाब है इनका स्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत हिस्से में से एक है और इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जब आप यहां घूमने फिरने जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक पकवान खाने का मौका मिलेगा। अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके यहां की कुछ कश्मीरी वेज डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।
ये 5 कश्मीरी वेज डिशेज खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां, लाजवाब है इनका स्वाद

Kashmiri Dishes: भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो विविधताओं से भरा हुआ है। यहां देखने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है, जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। भारत में ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक सभी तरह के स्थान मौजूद हैं, जो अलग-अलग तरह के पर्यटकों का आकर्षित करते हैं। विविधताओं से भरा हुआ भारत हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता है।

भारत की सबसे खास बात यह है कि जब आप यहां एक जगह से दूसरी जगह पर जाएंगे। यानी कि एक राज्य से दूसरे राज्य का भ्रमण करेंगे, तो आपको अलग संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन और खानपान देखने को मिलेगा। हर राज्य अपनी किसी ने किसी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में अगर एक बार कोई व्यक्ति चला जाए तो उसका वापस आने का मन नहीं होता।

कश्मीर की फेमस डिशेज (Kashmiri Dishes)

जिस तरह से कश्मीर अपनी सुंदर वादियों के लिए पहचाना जाता है। वैसे ही यहां पर कुछ फेमस वेजिटेरियन डिश भी मिलती है, जो एक बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। जम्मू कश्मीर के बारे में लोगों को यही लगता है कि यहां पर अधिकतर नॉनवेज मिलता होगा। यह बात सही भी है लेकिन कुछ वेज डिशेज भी है जो बहुत फेमस है। चलिए हम आपको कुछ व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

दम आलू

जब आप कश्मीर जाएंगे तो आपको टेस्टी दम आलू खाने को मिलेगा। यह डिश दही और मसाले के साथ आलू को पकाकर बनाई जाते हैं और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।

कश्मीरी काबुली चना

आप सभी लोगों ने अपने घर में काबुली चने की सब्जी जरूर खाई होगी। जब आप कश्मीरी काबुली चने का स्वाद चखेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। इसे प्याज, हरी मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। यह खाने में लाजवाब लगती है और नींबू का रस इसके स्वाद को बढ़ा देता है।

मोदुर पुलाव

पुलाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और कश्मीर के इस पुलाव की तो बात ही अलग है। इसे चावल, घी और चीनी में ढेर सारे ड्राई फ्रूट और केसर डालकर बनाया जाता है। इसकी खुशबू ही आपका दिल जीत लेगी।

खट्टे बैंगन

जिन लोगों को बैंगन खाने का शौक है उन्हें कश्मीर के खट्टे बैंगन जरूर खाने चाहिए। यह एक ट्रेडिशनल रेसिपी है, जिसमें बैंगन के टुकड़ों को नींबू और मसाले में पकाया जाता है।

रोठ

यह कश्मीर के स्वादिष्ट पकवानों में से एक है, जो दरअसल एक तरफ की रोटी है। यह मीठी रोटी गेहूं और मकई के आटे से बनाई जाती है। इसमें घी और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews