त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद जरूर चखें प्रयागराज के ये व्यंजन, कभी नहीं भूलेंगे इनका स्वाद

खाने पीने के शौकीन जहां जाते हैं, वहां के बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना नहीं भूलते। अगर आप भी महाकुंभ का स्नान करने प्रयागराज जा रहे हैं तो दान पुण्य करने के बाद यहां की चटपटी चीजों का आनंद लेना ना भूलें।
Popular Food Street Food

Popular Food: प्रयागराज में इस समय महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। 13 जनवरी से यहां दुनिया का सबसे बड़ा मेला शुरू हो चुका है, जो 45 दिनों तक चलने वाला है। इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होगा। दुनिया भर से लोग इस मेले में हिस्सा लेने स्नान और दान पुण्य करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

अगर आप भी महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं तो वहां के त्रिवेणी संगम पर स्नान जरूर करेंगे। यहां स्नान करने और दान पुण्य करने के अलावा आपको प्रयागराज के बेहतरीन स्वाद का आनंद जरूर लेना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन खाने को मिलेंगे जो हमेशा आपको याद रहेंगे। चलिए हम आपको कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो प्रयागराज की शान कहलाते हैं।

प्रयागराज का स्वाद (Popular Food)

प्रयागराज केवल धार्मिक नगर ही नहीं है बल्कि स्वाद के मामले में भी ये लाजवाब है। खाने पीने की शौकीनों के लिए महाकुंभ के मौके पर यहां खास व्यवस्थाएं की गई है। आपको प्रयागराज में कई सारे फेमस फूड आइटम खाने को मिलेंगे जिन्हें खाने के बाद आप इनके दीवाने हो जाएंगे। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

गुलाबी अमरूद

गुलाबी अमरुद यानी कि जामफल वैसे तो बहुत सी जगह मिल जाते हैं लेकिन प्रयागराज में यह बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां आपको हर गली मोहल्ले में मौजूद दुकान में गुलाबी अमरुद मिल जाएंगे। इन्हें नमक और मसाले के साथ मिक्स कर चाट जैसा दिया जाता है जो खाने में बहुत लाजवाब लगता है।

देहाती रसगुल्ला

रसगुल्ला आप सभी ने खाया होगा लेकिन प्रयागराज में आपको देहाती रसगुल्ला खाने का आनंद मिलेगा। शुद्ध देसी घी से तैयार होने वाला है यह रसगुल्ला चासनी से भरपूर होता है और स्वाद में लाजवाब लगता है। ये रसगुल्ला की तरह बिल्कुल सफेद नहीं होता बल्कि कुछ कुछ गुलाब जामुन जैसा नजर आता है। यहां पर इन्हें मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है।

चाट

स्ट्रीट फूड प्रयागराज में बहुत ज्यादा मशहूर है। आप यहां जाएंगे तो अलग-अलग जगह पर आपको पानीपुरी और स्वादिष्ट चाट का आनंद लेने को मिलेगा। यहां हर थोड़ी दूरी पर कोई ना कोई ऐसी दुकान जरूर मिल जाएगी जो अपने बेहतरीन स्वाद के लिए पहचानी जाती है। यहां मटर चाट बहुत प्रसिद्ध है।

चुरमुरा

प्रयागराज में आपको स्वादिष्ट चुरमुरा खाने को मिलेगा। इसके साथ चिवड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें तिल, मिर्च गुड़ जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। यह खाने में तीखा और चटपटा होता है और किसी का भी दिल जीत सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews