Hindi News

प्राकृतिक नजारों के साथ इन 5 मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है झारखंड, एक बार जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत के हर राज्य की अपनी कोई ना कोई विशेषता है, जो उसे दूसरी जगह से बेहतर बनाने का काम करती है। अपनी संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध झारखंड में जब आप जाएंगे तो आपको कई स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेने को मिलेगा।
प्राकृतिक नजारों के साथ इन 5 मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है झारखंड, एक बार जरूर करें ट्राई

Sweet Dishes: भारत अलग-अलग राज्यों से मिलकर बना एक खूबसूरत देश है। यहां के हर राज्य की अपनी संस्कृति और परंपरा है जो उसे दूसरी जगह से अलग और खास बनाती है। झारखंड भारत के बहुत ही खूबसूरत राज्यों में से एक है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत भंडार देखने को मिलेगा जो आपका दिल जीत लेगा। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जहां अक्सर पर्यटकों को आते हुए देखा जाता है।

अपने आकर्षक और खूबसूरत नजारों के अलावा झारखंड को स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है। अगर आप यहां जाएंगे तो आपको विभिन्न ने हिस्सों में कई पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने को मिल जाएगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप झारखंड जाए तो आपके यहां कौन सी मिठाई का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

झारखंड की मिठाई (Sweet Dishes)

खीरमोहन

यह झारखंड की एक स्वादिष्ट मिठाई है जो मैं सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है। यह दूध से बनती है और दिखने में रसगुल्ले से थोड़ी छोटी होती है। हल्के भूरे रंग की मिठाई राजस्थान में महाराष्ट्र जैसे राज्यों तक झारखंड से पहुंचाई जाती है।

लेमचा

इस मिठाई का नाम भले ही अजीब हो लेकिन जब आप झारखंड के हजारीबाग इलाके में जाएंगे तब आपको इसका स्वाद लेने को मिलेगा। यह लोगों के बीच काफी फेमस है। दूध और छेना से बनाई जाने वाली यह मिठाई हल्के लाल रंग की होती है। यह लंबे आकार की होती है और कुछ लोग इसे लंबा काला जामुन भी कहते हैं।

कलाकंद

झारखंड जाएंगे तो आपको स्वादिष्ट कलाकंद का आनंद लेने को जरूर मिलेगा। यहां कलाकंद अलग-अलग शक्ल देकर तैयार किया जाता है। केसर वाला कलाकंद स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है।

लोढ़ा मिठाई

यह झारखंड में मिलने वाली एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। इसे बहुत ही नापतोल कर बनाया जाता है और हर मिठाई का वजन लगभग 100 ग्राम होता है। यह लाल रंग की होती है और खाने में लाजवाब लगती है।

बालूशाही

बालूशाही तो आप में से सभी लोगों ने खाई होगी। जब आप झारखंड के कोडरमा और हजारीबाग इलाके में जाएंगे तो वहां आपको स्वादिष्ट बालूशाही का आनंद लेने को मिलेगा। घी से तैयार होने वाली ये मिठाई खाने में स्वादिष्ट लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews