दीवाना बना देगी ये 5 बिहारी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि कभी नहीं भूलेंगे आप

बिहार की परंपरा और बोली हमेशा से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही है। चलिए आज हम आपको इस राज्य में मिलने वाली प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों के बारे में बताते हैं। इनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।
Bihari sweets

बिहार भारत के ऐसे राज्यों में से एक है, जिसे अपनी खूबसूरत संस्कृति, परंपराओं और खासकर बोली के लिए पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको अलग-अलग संस्कृति, परंपराओं और पर्यटक स्थलों को जानने का मौका मिलेगा। बिहार में देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है। जिसका आप यहां जाकर पास से दीदार कर सकते हैं।

जब आप यहां जाएंगे तो लोक संस्कृति, परंपराएं आपको आकर्षित करने का काम करेगी। यहां के लोगों की बोली आपके दिल में उतर जाएगी। इसी के साथ यहां के स्वादिष्ट व्यंजन इतने लाजवाब हैं कि एक बार खाने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। आज हम आपके यहां की कुछ मिठाइयों के बारे में बताते हैं।

बिहार की मिठाई (Bihari Sweets)

तिलकुट

जब आप बिहार जाएं तो यहां के तिलकुट का स्वाद जरूर चखें। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे तिल और गुड़ से तैयार किया जाता है। इसे तिलपट्टी और तिल गजक जैसे नाम से भी पहचाना जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर इसे खास तौर पर बनाया और खाया जाता है। कुछ लोग इसमें गुड़ के साथ शक्कर का इस्तेमाल भी करते हैं।

खाजा

बिहार जाएंगे तो आपके यहां की प्रमुख मिठाई खाजा का स्वाद लेने को मिलेगा। यह यहां के अधिकतर शहरों में आपको आसानी से मिल जाएगी। यह दूध, घी और मैदे का मिश्रण है जिसे खुरमुरी के साथ परोसा जाता है। त्योहारों के मौके पर इसे खास तौर पर खाया जाता है।

लाई

इस मिठाई को खोया और रामदाना से तैयार किया जाता है। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसकी मिठास मुंह से भले ही चली जाए लेकिन दिल से नहीं जाएगी। इस स्वादिष्ट मिठाई की मांग बिहार के आसपास के दूसरे राज्यों में भी है।

परवल की मिठाई

आप ने परवल की सब्जी के बारे में तो सुना होगा लेकिन बिहार में इसकी मिठाई बनाई जाती है। इसे शुद्ध मावा और पंचमेवा के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है। मलाईदार मावा परवल में भरा जाता है। त्योहार और खास अवसर पर यह स्वादिष्ट व्यंजन तैयार होता है। अब तो यह देश के अलग-अलग राज्यों में भी मिलने लगी है।

दुधौरी

यह बिहार और झारखंड दोनों की ट्रेडिशनल मिठाई है। जब इन दोनों जगह पर चावल की नई फसल आती है तब पहली फसल से यह मिठाई बनाई जाती है। इसमें चावल, दूध और घी का इस्तेमाल होता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews