स्वाद में रोटी की तरह लगता है ये अनोखा फल, पोषक तत्वों का है खजाना

Bread Fruit

Bread Fruit: दुनिया भर में खाने पीने की एक से बढ़कर एक चीज मिलती है। यहां हर थोड़ी दूरी पर परंपरा और संस्कृति के साथ स्वाद भी बदल जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती है जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध रहती है। लेकिन कुछ ऐसी भी है जो खास तो है, लेकिन बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं। खाने-पीने के मामले में सब्जियों के वैसे तो बहुत से ऑप्शन हैं, लेकिन इसमें से भी लोग गिनी चुनी चीजें खाना पसंद करते हैं।

कटहल ऐसी सब्जी है जो कुछ लोगों को तो बहुत पसंद होती है लेकिन कुछ लोग इसे देखकर ही पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे फल के बारे में बताते हैं। जिसे देखने पर आपको कटहल की याद आ जाएगी और आप इसे कटहल का छोटा भाई भी कह सकते हैं। ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है और काफी स्वादिष्ट भी है।

रोटी के स्वाद का ब्रेड फ्रूट

यह एक ट्रॉपिकल फ्रूट है जिसका स्वाद बिल्कुल रोटी की तरह होता है। साउथ पेसिफिक में मिलने वाला है 1 अगस्त से सितंबर के बीच ही आता है और इसी समय इसकी भारी मात्रा में पैदावार होती है। ऊपर से देखने पर यह फल बिल्कुल कटहल की तरह कांटेदार दिखाई देता है और अंदर से काटने पर सफेद रहता है और यह कटहल के मुकाबले काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी है।

पोषक तत्वों से भरपूर

यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह पूरी तरह से स्टार्च युक्त फल है। खाने में इसका स्वाद काफी मजेदार है और जब आप इसकी फ्राइस बनाकर खाएंगे तो आपको आलू की तरह स्वाद मिलेगा। इसमें आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों का खजाना मौजूद है, जो इसे खास बनाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews