बहुत प्रसिद्ध है चूड़ियों का ये बाजार, यहां सस्ते दामों में खरीदे एक से बढ़कर एक डिजाइनर सेट

चूड़ी एक ऐसी चीज है जो महिलाओं के श्रृंगार का विशेष हिस्सा है। कोई भी इंडियन आउटफिट बिना चूड़ियों के कंप्लीट नहीं होता है। आज हम आपको चूड़ियों के एक बहुत ही प्रसिद्ध बाजार के बारे में बताते हैं।
cheapest market

Cheapest Market: शॉपिंग करने का शौकीन हम में से हर दूसरा व्यक्ति है। फैशन और ट्रेंड में बने रहने के लिए हम सभी हर थोड़े दिन में शॉपिंग करते रहते हैं ताकि मार्केट में चल रहे ट्रेंड से हम अलग नजर ना आए। फैशन के मामले में हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है कोई सिंपल सोबर रहना पसंद करता है तो किसी को चटक मटक ज्यादा अच्छी लगती है।

फैशन का सबसे ज्यादा कनेक्शन लड़कियों से देखने को मिलता है। लड़कियों को अपने वॉर्डरोब में हर वह चीज शामिल करनी होती है जो उन्हें खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने का काम करें। लड़कियों और महिलाओं के श्रृंगार की सबसे खास चीजों में से एक चूड़ी भी है। शादी हो या फिर कोई त्यौहार हर मौके पर जब ट्रेडीशनल आउटफिट पहना जाता है तब चूड़ियां श्रृंगार का हिस्सा जरूर बनती है। भारत में वैसे भी चूड़ियों की डिमांड खास तौर पर देखने को मिलती है।

चूड़ियों की खरीदारी के लिए वैसे तो आप अपने शहर के किसी भी मार्केट में जा सकते हैं लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे भी बाजार है, जहां लोग सिर्फ चूड़ियां खरीदने के लिए ही पहुंचते हैं। अगर आप सस्ते दाम में अच्छी और खूबसूरत चूड़ी खरीदना चाहते हैं तो आप भी इस मार्केट में जा सकते हैं।

फिरोजाबाद चूड़ी बाजार (Cheapest Market)

अगर आप एक से बढ़कर एक डिजाइन की चूड़ियां खरीदना चाहते हैं तो आप फिरोजाबाद के चूड़ी बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर बहुत सस्ती कीमत में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे।

सिटी ऑफ बैंगल्स

फिरोजाबाद को अपनी बेहतरीन चूड़ियों की वजह से सिटी ऑफ बैंगल्स के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर आपको वह डिजाइन भी मिल जाएगी जो आपने किसी भी शहर के मार्केट में नहीं देखी होगी। देश के कई राज्यों और वहां के शहरों में यहां से चूड़ियां सप्लाई की जाती है। यहां एक मार्केट ऐसा है जो 50 साल से ज्यादा पुराना है और यह सिर्फ चूड़ियों के लिए ही पहचाना जाता है। यह मार्केट फिरोजाबाद के घंटाघर के पास बोहरीन गली में मौजूद है।

खरीदें एक से बढ़कर एक डिजाइन

इस बाजार में आपको सिंपल से लेकर हैवी सभी तरह के चूड़ी कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएगी। अगर आपको कांच की चूड़ियां खरीदनी है तो उसके भी कई सारे कलर ऑप्शन यहां पर अवेलेबल है। इस मार्केट में आप 15 रुपए दर्जन से लेकर 2000 रुपए तक की कीमत की चूड़ियां खरीद सकते हैं। यहां कांच के अलावा लाख और प्लास्टिक की चूड़ियां भी मिल जाती हैं। इसके अलावा कुंदन, पर्ल और सीप वर्क की चूड़ियों के भी कई सारे ऑप्शन यहां मौजूद है। यहां दुल्हन के लिए भी एक से बढ़कर एक चूड़ी सेट मिल जाते हैं। मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कई सारे कलर और डिजाइन बहुत सस्ते दामों में मिलते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews