ये है राजस्थान का सबसे सस्ता बाजार, यहां बजट में करें फैशनेबल और ट्रेंडिंग कलेक्शन की खरीदी

राजस्थान सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध एक ऐसा राज्य है, जो पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है। यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है जहां आप घूम सकते हैं। वहीं कुछ बाजार भी हैं, जहां से जमकर शॉपिंग की जा सकती है।
cheapest market

Cheapest Market: शॉपिंग करने का शौक तो हम सभी को होता है। जब भी मौका मिलता है हम खरीदारी करना बिल्कुल नहीं भूलते। खरीदारी करने का भी सबका अपना अंदाज होता है। किसी को महंगा और ब्रांडेड सामान पसंद आता है तो कोई बजट की खरीदी पसंद करता है। वैसे आजकल फैशन के बदलते हुए दौर में ज्यादा पैसा कोई भी खर्च नहीं करना चाहता क्योंकि हर थोड़े दिन में ट्रेंड बदल जाता है। यही वजह है कि आजकल लोग बजट में मिलने वाली अच्छी चीजों की खरीदारी करना पसंद करते हैं।

भारत के हर शहर में आपको खरीदारी करने के लिए कोई ना कोई सा फेमस बाजार जरूर मिल जाएगा। राजस्थान भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जो संस्कृति और परंपराओं की वजह से प्रसिद्ध है। यहां पर कुछ ऐसे बाजार भी हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक समान बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। आज हम आपके यहां के सिरोही में मौजूद सस्ते बाजार के बारे में बताते हैं जहां से बहुत ही कम कीमत में कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। यह बाजार यहां हाट के तौर पर लगता है।

सिरोही का हाट बाजार (Cheapest Market)

राजस्थान के सिरोही में लगने वाला यह बाजार बहुत प्रसिद्ध है। यह हाट तीज पर लगता है और इस मौके पर आपको यहां हर सामान बहुत ही कम कीमत पर मिल जाता है। फैशनेबल कपड़े खरीदने हो या फिर फुटवियर या घर की जरूरत का कोई सामान यहां पर बहुत कम कीमत में सब कुछ खरीदा जा सकता है।

फैशन से भरा हाट बाजार

इस बाजार का नाम सुनकर यह न सोचे कि यहां पर आप क्या ही मिल जाएगा। जब आप यहां जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक ट्रेडिंग आउटफिट का कलेक्शन देखने को मिलेगा। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आप यहां हर तरह के कपड़े खरीद सकते हैं। अगर आप डेली वेयर के हिसाब से खरीदी करना चाहते हैं तो वह भी यहां कम दाम में मिल जाता है। 100 रुपए से 500 रुपए तक आपको यहां अच्छी चीज मिल जाएगी।

कॉस्मेटिक और ज्वेलरी

कॉस्मेटिक की खरीदी करना लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद होता है। अगर आपको हेयर स्टाइल या फिर ज्वेलरी की शॉपिंग करनी है तो वह आपके यहां पर आसानी से मिल जाएगी। आप तरह-तरह की हेयर एक्सेसरीज और ज्वेलरी यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा नेल पेंट और लिपस्टिक सहित कॉस्मेटिक आइटम यहां 50 से 100 रुपए में मिल जाते हैं।

सबसे सस्ते फुटवियर

आजकल अलग-अलग आउटफिट के साथ हर किसी को फुटवियर का कलेक्शन चाहिए होता है। इस बाजार में आपको जूते चप्पल बहुत ही कम कीमत में मिल जाएंगे। कैजुअल से लेकर ऑफिशियल आप हर तरह के फुटवियर यहां 250 से 500 रुपए में खरीद सकते हैं। यह बाजार एक दिन के लिए लगता है लेकिन आप यहां सारी चीजों की खरीदारी सस्ते दाम में कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews