ये है सबसे सस्ता कपड़ा बाजार, यहां बजट में खरीदें कपड़ों की लेटेस्ट वैरायटी

खरीदी करने के शौकीनों को हमेशा ऐसे बाजारों की तलाश होती है। जहां से वह एक से बढ़कर एक वैरायटी के सामानों को खरीद सके। चलिए आज आपको पानीपत के बाजारों के बारे में बताते हैं।
Cheap Cloth Market

खरीदारी करने के शौकीनों को हमेशा ऐसी जगह की तलाश होती है। जहां से वो एक से बढ़कर एक वैरायटी के सामानों की खरीद कर सके। हर शहर में कोई में कोई ऐसा मार्केट जरूर होता है जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध होता है। दरअसल कोई बाजार अपनी क्वालिटी के लिए पहचाना जाता है तो कोई सस्ते दामों की वजह से लोगों के बीच मशहूर होता है।

आजकल लोग बजट वाली शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि फैशन के बदलते हुए दौर में हर दिन हर व्यक्ति कुछ नया पहनना चाहता है। पानीपत भी एक ऐसा शहर है जहां पर आपको शॉपिंग करने के लिए कई सारे बाजार मिल जाएंगे। यहां  ऐसी जगह भी है जहां लोग थोक के भाव में सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं। आप यहां से रजाई कंबल टॉवल कालीन जैसी चीज थोक की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां और फिर भी खरीद सकते हैं। चलिए आज आपको इस बाजार के बारे में बताते हैं।

पानीपत का कपड़ा मार्केट (Cheap Cloth Market)

पानीपत का ये कपड़ा मार्केट अपने सूट, लहंगा और ड्रेस मटेरियल के लिए बहुत फेमस है। महिलाएं यहां बड़ी मात्रा में खरीदी करने के लिए पहुंचती हैं क्योंकि यहां सब कुछ थोक की कीमत में मिलता है। चलिए जान लेते हैं कि यह मार्केट कौन से है और आप यहां कैसे जा सकते हैं।

जवाहर क्लॉथ मार्केट

यह पानीपत के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। आप एक बार जाकर यहां शॉपिंग शुरू कर देंगे तो आपको टाइम का पता ही नहीं चलेगा। यहां इतनी सारी वैरायटी है कि आपका बाहर आने का मन ही नहीं करेगा। यहां कलेक्शन इतना है कि देख कर आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिरकार खरीदना क्या है। आप यहां से सूट और साड़ी की बजट में खरीदी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां चादर, तकिए के कवर जैसी चीज भी कम कीमत में मिल जाती है। ये मार्केट जीटी रोड पर मौजूद है।

होलसेल मार्केट

बरसात रोड पर आपको यह मार्केट मिल जाएगा जिसमें ढेर सारी दुकाने हैं। यहां रोड पर दुकानें लगी हुई है जो लंबे बाजार की तरह नजर आती है। यहां आपको कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन देखने को मिलेगा। जींस हो या टीशर्ट आप 100 से 200 रुपए में सब कुछ खरीद सकते हैं। दरअसल, यह होलसेल मार्केट है और यहां सब कुछ कम कीमत में मिलता है।

रेड लाइट

यह पानीपत का बहुत ही प्रसिद्ध बाजार है जहां पर थोक में कपड़े मिलते हैं। यह बहुत ही बड़ा मार्केट है। इस मार्केट की शुरुआत में बर्तन रेडीमेड कपड़े मिलते हैं। आप यहां बहुत आसानी से मैचिंग के कपड़े खरीद सकती हैं। पानीपत ओल्ड बस स्टेशन के पास मौजूद दिस मार्केट तक आप बहुत आसानी से जा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews