चूड़ियों के सबसे सस्ते बाजार, यहां बजट में करें लेटेस्ट वैरायटी की खरीदी

चूड़ियां हर महिला के श्रृंगार का सबसे जरूरी हिस्सा है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फेमस बाजारों के बारे में बताते हैं। जहां से आप लेटेस्ट वैरायटी के बैंगल्स सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।
Cheapest bangles market

खरीदी करने का शौक किसे नहीं होता। हर व्यक्ति फैशन और स्टाइल में रहना पसंद करता है। फैशन के साथ बने रहने के लिए वो अपनी वॉर्डरोब को अपडेट करना कभी नहीं भूलते। महिलाएं तो खास तौर पर अपने फैशन सेंस पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं क्योंकि उन्हें खूबसूरत लगना पसंद होता है।

बैंगल्स यानी की कंगन और चूड़ियां एक ऐसी चीज है जो हर महिला के श्रृंगार का सबसे जरूरी हिस्सा है। यह उनके ओवरऑल लुक को कंप्लीट करने का काम करते हैं। वैसे तो हर शहर में आपको चूड़ियों का बाजार मिल जाएगा जहां से आप खरीदी कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं जहां आप एक से बढ़कर एक लेटेस्ट वैरायटी की चूड़ियों की शॉपिंग बहुत ही अच्छे दामों में कर सकते हैं।

चूड़ियों का मार्केट (Cheapest Bangles Market)

वट सावित्री व्रत आ रहा है और इस दिन महिलाएं खूब सजना संवरना करती हैं। कुछ पहने या फिर ना पहने लेकिन बैंगल्स तो हर कोई पहनता है। गाजियाबाद में कुछ फेमस मार्केट है जहां से आप चूड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन की खरीदारी कर सकते हैं। यह सब सस्ते दाम में अवेलेबल है।चलिए इन बाजारों के बारे में जानते हैं।

वसुंधरा मार्केट

यह गाजियाबाद के सबसे फेमस बाजारों में से एक है। यहां पर चूड़ियों के अलावा महिलाओं की जरूरत का दूसरा सामान भी बहुत आसानी से मिल जाता है। यहां बैंगल्स की ढेर सारी दुकाने हैं जहां से आप बारगेनिंग करके अपनी पसंद के बैंगल्स खरीद सकती हैं। साड़ी और लहंगे के मैचिंग की चूड़ियां भी आपको बहुत आसानी से मिल जाएगी।

शांति मार्केट

यह गाजियाबाद के सबसे बेस्ट मार्केट में से एक है। आप यहां से प्लेन, वेलवेट, मीनाकारी और जरकन वाली चूड़ियां खरीद सकती हैं। ऐसा कोई रंग नहीं है जो यहां आपको नहीं मिलेगा। आप आसानी से अपने आउटफिट से मैच करता हुआ रंग यहां से खरीद सकती हैं। शॉपिंग करने के अलावा आप यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।

घंटाघर मार्केट

यह बहुत ही फेमस बाजार है जहां पर आपको चूड़ियों का इतना कलेक्शन मिलेगा कि आप देख देख कर थक जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां पर सब कुछ बहुत सस्ते में मिल जाता है। आप यहां मेकअप प्रोडक्ट, साड़ी बच्चों का सामान और चूड़ियां खरीद सकते हैं। इस मार्केट में हमेशा रौनक देखने को मिलती है। यह शहर का सबसे फेमस और पुराना मार्केट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews