Hindi News

मध्य प्रदेश के इस बाजार में 250 रुपए किलो में मिलते हैं कपड़े, खरीदने के लिए लगती है लोगों की भीड़

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मध्य प्रदेश एक ऐसी जगह है जो हिंदुस्तान के दिल के नाम से मशहूर है। यहां पर देखने के लिए वह चीज भी मौजूद है जो इसे वाकई में देश का दिल बनाती है। चलिए आज यहां के प्रसिद्ध बाजार के बारे में जानते हैं।
मध्य प्रदेश के इस बाजार में 250 रुपए किलो में मिलते हैं कपड़े, खरीदने के लिए लगती है लोगों की भीड़

भारत एक ऐसी जगह है, जहां आपको घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक अनोखे स्थान मिल जाएंगे। यहां धार्मिक से लेकर ऐतिहासिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थान मौजूद है जिनकी सुंदरता लोगों के बीच काफी मशहूर है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा।

भारत के अलग-अलग शहर केवल अपने पर्यटक स्थलों के लिए ही नहीं बल्कि शानदार बाजारों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वैसे भी अगर हम किसी जगह जाते हैं तो वहां के बाजार हमें संस्कृति से रूबरू होने का मौका देते हैं। किसी भी जगह की असली सुंदरता और पहचान वहां के बाजारों में ही देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे बाजार के बारे में बताते हैं जो मध्य प्रदेश में लगता है।

मध्य प्रदेश का अनोखा मार्केट (Cheapest Market)

मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको इतिहास और संस्कृति से बेहतरीन तरीके से रूबरू होने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के लिए यहां बहुत कुछ है और कुछ मार्केट भी हैं जो बहुत प्रसिद्ध है। आज हम आपको एक अनोखे बाजार के बारे में बताते हैं। जहां बहुत ही सस्ती कीमत में एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाते हैं।

यहां 250 रुपए किलो मिलते हैं कपड़े

मध्य प्रदेश का यह बाजार बुरहानपुर में मौजूद है जहां केवल ढाई सौ रुपए किलो में शर्ट का कपड़ा खरीदा जा सकता है। खरीदारी करने की शौकीनों को तो वैसे भी ऐसे बाजारों की तलाश होती है, जहां वह बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक चीज खरीद सकें। अगर आप भी बजट में शॉपिंग करने की शौकीन है तो बुरहानपुर के हमीदपुर बाईपास पर यह बाजार लगता है। यह यहां लगभग 5 सालों से लग रहा है और लोग बड़ी मात्रा में यहां ढाई सौ रुपए में 1 किलो शर्ट का कपड़ा खरीदने आते हैं। इतने कपड़े में तीन शर्ट आसानी से बन जाती है।

कितनी है कीमत

इस बाजार में मिलने वाले कपड़े की कीमत 250 रुपए से 450 रुपए किलो तक है। आप 1 किलो कपड़े में तीन शर्ट बना सकते हैं। जिन लोगों को खरीदारी का शौकीन है वह अक्सर यहां पर पहुंचते हैं। वैसे ही बाजार साल भर नहीं लगाता गर्मी के मौसम में इसे विशेष तौर पर लगाया जाता है। यहां जो कपड़े मिलते हैं वह सभी ब्रांडेड कंपनी के होते हैं। व्यापारी ने थोक में खरीद कर ग्राहकों को सस्ते में बेचते हैं।

एक दर्जन से ज्यादा दुकान

हमीरपुर क्षेत्र में लगने वाले इस बाजार में आधा दर्जन से ज्यादा दुकान है। यह लगभग 5 साल पुराना है और यहां हमेशा भीड़ देखने को मिलती है। जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है यहां पर किलो के हिसाब से कपड़े मिलना शुरू हो जाते हैं। शर्ट के कपड़े से लेकर यहां खिड़की दरवाजे के परदे और कवर के कपड़े भी आसानी से मिल जाते हैं। सुबह से लेकर रात तक यहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच यह बाजार बहुत प्रसिद्ध है और आसपास के शहरों के लोग भी यहां पर खरीदी के लिए आते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews