इस बाजार से सस्ता कहीं नहीं, यहां लेटेस्ट कलेक्शन की बजट में करें खरीदी

खरीदी करने के लिए सभी लोगों को ऐसे मार्केट चाहिए होते हैं जहां सामान बजट में मिलता हो। अगर आप भी बजट की खरीदी करने की शौकीन है तो हम आपको एक बहुत ही सस्ते बाजार के बारे में बताते हैं।
Cheapest Market

खरीदारी करने के शौकीन अक्सर ऐसे बाजारों की तलाश करते हैं। जहां पर उन्हें कम बजट में एक से बढ़कर एक समान मिल सकें। दरअसल फैशन के बदलते हुए दौर में ज्यादा पैसे खर्च करने की जगह लोग ऐसा सामान खरीदना पसंद करते हैं जो कम कीमत का हो लेकिन क्वालिटी में अच्छा रहे। लोगों की इच्छा को पूरा करने के लिए हर शहर में कोई ना कोई ऐसा मार्केट जरूर होता है।

अपने अपने शहर में मौजूद किसने किसी सस्ते और अच्छे बाजार के बारे में जरूर सुना होगा। इसके अलावा आप दूसरी जगह के फेमस मार्केट के बारे में भी जानते होंगे। आज हम आपको झारखंड की राजधानी रांची के एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताते हैं। यह लगता तो हफ्ते में एक ही दिन है लेकिन लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

सबसे सस्ता बाजार (Cheapest Market)

रांची के जिस बाजार की हम बात कर रहे हैं वह धुर्वा के शालीमार बाजार की साइड लगाया जाता है। यह हफ्ते में केवल मंगलवार और शनिवार दो ही दिन लगता है। दोनों दिन यहां गजब की रौनक देखने को मिलती है।

कम कीमत में खरीदी

इस मशहूर मार्केट में आपको अपनी जरूरत का हर सामान मिल जाएगा। आपको पहनने के लिए कपड़े, ज्वेलरी या फुटवियर की खरीदी करनी हो या फिर घर की जरूरत का कोई सामान। यहां पर सब कुछ बहुत ही कम कीमत में मिल जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन चीजों की कीमत सिर्फ 50 रुपए से शुरू हो जाती है।

लेटेस्ट कपड़ों का कलेक्शन

वीकली मार्केट के नाम से प्रसिद्ध इस बाजार में आप 200 रुपए की स्टार्टिंग से बच्चों के लिए लहंगे खरीद सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लहंगे की एक से बढ़कर एक वैरायटी अवेलेबल है। आप प्लाजो, सलवार सूट, शर्ट पैंट, सलवार कुर्ती सब कुछ बहुत कम कीमत में यहां से खरीद सकते हैं।

व्यंजनों का लें आनंद

इस मार्केट में आप लेटेस्ट वैरायटी की चीजों की खरीदी के अलावा स्वदेशी व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां कहीं छोटी बड़ी दुकान है जहां पर आपको दुस्का छोले और कई तरह के आदिवासी व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं उनके लिए यहां मछली, चिकन मटन भी मिल जाता है। इसके अलावा आप समोसा, कचौड़ी, गुलगुला सब कुछ खा सकते हैं। इन सब की कीमत केवल 5 रुपए से शुरू हो जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews