अक्सर हम कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बोतल को फेंक देते हैं, लेकिन चीन के कुछ होशियार छात्रों ने इस बेकार बोतल को एक शानदार आविष्कार में बदल दिया। उन्होंने कोला की खाली बोतलों और कुछ सामान्य पाइप्स की मदद से एक दो-स्टेज रॉकेट बना दिया। ये रॉकेट देखने में जितना साधारण था, उसका काम उतना ही हैरान करने वाला।

रॉकेट दो हिस्सों में बंटा, पैराशूट से सुरक्षित लैंडिंग

वीडियो में दिखाया गया है कि छात्र पहले रॉकेट को सावधानी से लॉन्च करते हैं। जैसे ही रॉकेट हवा में उड़ता है, वह एक निश्चित ऊंचाई पर जाकर दो हिस्सों में बंट जाता है। पहला हिस्सा सीधा नीचे गिरता है, लेकिन दूसरा हिस्सा अपने अंदर छिपे पैराशूट को एक्टिवेट कर देता है और धीरे-धीरे जमीन पर उतरता है। इसे देखकर लोग दंग रह गए।

खुद डिजाइन किया पूरा प्रोजेक्ट

रिपोर्ट के अनुसार, इस रॉकेट को छात्रों ने खुद डिजाइन और तैयार किया। इसमें उन्होंने कोका कोला जैसी प्लास्टिक बोतलों के अलावा कुछ इंजीनियरिंग के हल्के टूल्स, पाइप्स और फिटिंग्स का इस्तेमाल किया। यह एक दो-स्टेज रॉकेट था – यानी पहला स्टेज उड़ान भरने के लिए और दूसरा स्टेज पैराशूट से लैंडिंग के लिए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस अनोखे रॉकेट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे ‘साइंस का चमत्कार’ कह रहे हैं। किसी ने लिखा – “इन बच्चों को NASA भेज दो!” वहीं एक और यूजर ने कहा – “ये तो जुगाड़ टेक्नोलॉजी का बेस्ट उदाहरण है।” वीडियो देखकर कई लोग पूछ रहे हैं कि वे भी ऐसा रॉकेट घर पर कैसे बना सकते हैं।

विज्ञान और जुगाड़ की शानदार मिसाल

इस प्रोजेक्ट ने ये साबित कर दिया कि अगर बच्चों को सही दिशा मिले, तो वो कम संसाधनों में भी बड़ी खोज कर सकते हैं। ये रॉकेट एक स्कूल प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। विज्ञान के प्रति बच्चों की समझ और जिज्ञासा देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।