इन 5 जगहों पर करें Destination Wedding, जिंदगी भर के लिए संजोए खूबसूरत यादें

बदलते हुए दौर के साथ आज कल हर चीज को करने का तरीका भी बदलता जा रहा है। पहले लोग जहां दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादियां करते थे तो अब डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ गया है। चलिए हम आपको कुछ शानदार स्थान बताते हैं, जहां इस तरह की वेडिंग की जा सकती है।
Destination Wedding

Image Credit: Shutterstock

पहले जहां पारंपरिक अंदाज में सिंपल सोबर तरीके से शादी हुआ करती थी। अब बदलते हुए समय के साथ शादी का तरीका भी बदल चुका है। अलग-अलग थीम पर शादी में होने वाली रस्मों को निभाया जाता है। हल्दी से लेकर मेहंदी, संगीत सेरेमनी, सगाई, वेडिंग एंट्री, रिसेप्शन सब कुछ ग्रैंड और यादगार तरीके से करने की कोशिश की जाती है। सभी लोग अपनी पसंद और बजट के मुताबिक शादी का आयोजन करते हैं।

बदलते हुए समय के साथ आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन भी बढ़ गया है। शादी ब्याह करना अब बस लोगों के घर या शहर में मौजूद होटल या रिसॉर्ट तक सीमित नहीं रह गया है। आजकल लोग अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाकर शादी करने लगे हैं। शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं। तो हम आपको भारत के अलग-अलग इलाकों में मौजूद कुछ शानदार स्थान बताते हैं।

Destination Wedding के लिए स्थान

राजस्थान

भारत में होने वाली शादियां कई सारे रीति रिवाज और परंपराओं के साथ की जाती है। इसके लिए अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध राजस्थान बेस्ट रहेगा। राजस्थान के आलीशान महल वैसे भी लोगों को आकर्षित करने का काम करते हैं। यहां राजसी ठाट बाट के बीच रॉयल वेडिंग की जा सकती है।

केरल

केरल एक ऐसी जगह है जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। यहां के बैक वॉटर स्पॉट और अद्भुत खूबसूरती किसी का भी दिल जीत सकती है। अगर आप शांति और सुकून भरे माहौल में शादी करना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है।

गोवा

अगर आप यह चाहते हैं कि दूर तक फैला हुआ समुद्र और उसकी लहरें आपकी शादी की गवाह बने तो गोवा के समुद्री तट बिल्कुल बेस्ट है। आप यहां किसी भी बीच पर रोमांटिक बीच वेडिंग कर सकते हैं। समुद्र के खूबसूरत नजारे और पार्टनर का साथ आपकी शादी का सबसे बेस्ट पल होगा।

मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी अपनी हसीन वादियों से हमेशा से ही लोगों को लुभाती आई है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां प्रकृति की गोद में आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ शादी के फंक्शन और सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

आगरा

अगर आप प्यार को नया आयाम देना चाहते हैं तो आगरा में मौजूद प्यार के निशानी ताजमहल के साए में शादी कर सकते हैं। प्यार की अमर कहानी को बयां करने वाली इस जगह से आप अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत करेंगे इससे बेहतर भला क्या होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews