देश के इन 5 सस्ते बाजारों से करें ढेर सारी शॉपिंग, यहां कम कीमत में मिलेगा जरूरत का हर सामान

भारत में जिस तरह से घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। उस तरह से कई सारे बाजार भी मौजूद हैं। जहां से जमकर खरीदारी की जा सकती है।
cheapest markets

Cheapest Market: विविधताओं से भरे हुए भारत में हर जगह घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जब भी कोई व्यक्ति कहीं घूमने तो नहीं जाता है, तो वहां के मार्केट को एक्सप्लोर करना नहीं भूलता। दरअसल, हम जहां जाते हैं, वहां हमें कल्चर के हिसाब से चीज देखने को मिलती है। यही वजह है कि हम जब भी कहीं जाते हैं वहां के मार्केट से खरीदारी करने के बारे में जरुर सोचते हैं।

भारत में हर जगह हर वैरायटी से भरपूर सस्ते से लेकर महंगे बाजार मौजूद है। खरीदारी करने को लेकर हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। कोई महंगी और ब्रांडेड चीज खरीदना पसंद करता है तो किसी को बजट वाली शॉपिंग अच्छी लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते बाजारों के बारे में बताते हैं जहां बहुत कम पैसे में शॉपिंग की जा सकती है। यह मार्केट बजट फ्रेंडली होने के साथ क्वालिटी में भी अच्छे हैं।

देश के सस्ते बाजार (Cheapest Market)

कोलाबा कॉजवे

यह दक्षिण मुंबई में मौजूद बहुत ही प्रसिद्ध बाजार है। यहां पर आपको हर तरह के कपड़े, एक्सेसरीज और एंटीक सामान बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। आप यहां अपनी पसंद के सामानों के झोला भरकर खरीदारी कर सकते हैं।

लिंकिंग रोड

यह बांद्रा के पास मौजूद एक बहुत ही प्रसिद्ध और सस्ता बाजार है। यहां पर आपको एक से बढ़कर कपड़े, जूते चप्पल, और एक्सेसरीज मिल जाएगी।

कमर्शियल स्ट्रीट

अगर आपको फैशनेबल और ट्रेडिंग कपड़ों की खरीदारी करनी है तो बेंगलुरु की यह जगमगाती हुई स्ट्रीट बेहद ही खास है। यहां पर आपको जूते, चप्पल, कपड़े, एक्सेसरीज और घर सजाने के सामान आसानी से मिल जाएंगे।

फर्गुसन कॉलेज रोड

पुणे का यह एक लोकप्रिय बाजार है। यहां पर आपको कपड़े, किताबों और एक्सेसरीज की एक से बढ़कर एक वेराइटी बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगी।

अर्पोरा शनिवार बाजार

गोवा में लगने वाला यह मार्केट बहुत ही प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों के अलावा यहां घूमने आने वाले टूरिस्ट भी कपड़े, आर्टवर्क, मसाले, घर सजाने का सामान, हैंडीक्राफ्ट चीज बहुत ही सस्ते कीमतों में ले जाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews